Aaj Ka Rashifal In Hindi: 12 जून 2026 को कौन-सा व्रत- उपवास किया जाएगा? इस दिन कौन-कौन से शुभ –अशुभ योग बनेंगे? 12 जून को किस राशि के लोगों को गुड न्यूज मिलेगी और किसे धन हानि होगी।
12 June 2026 Ka Rashifal: 12 जून 2026 शुक्रवार को ज्येष्ठ अधिक मास की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन परमा एकादशी का पारण किया जाएगा। इस दिन प्रदोष व्रत भी का संयोग भी बन रहा है। शुक्रवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, वज्र, मुद्गर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा बजट प्रभावित हो सकता है। पहले से अटके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी और योजनाएं भी सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। संतान से सुख मिलेगा।
वृषभ राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
यदि नौकरी और बिजनेस में बदलाव की सोच रहे हैं तो अभी धैर्य रखें। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आपके लिए ठीक होगा। पुराने मित्रों से संपर्क दोबारा स्थापित हो सकता है। दांपत्य जीवन में साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी।
413
मिथुन राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ेगी। विदेश जाने से जुड़ी योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। वैवाहिक मामलों को सुलझाने के लिए समय और समझदारी दोनों की आवश्यकता होगी। नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। संतान पर नजर रखें।
513
कर्क राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
संपत्ति से संबंधित विवादों में राहत मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा तथा अचानक किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पेशेवर जीवन में नया मोड़ आने की संभावना है। होटल और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
613
सिंह राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
घर में रिश्तेदारों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में नई योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं। साहित्य, रहस्य और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है।
713
कन्या राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में विवाद बढ़ाने से बचें। अनुशासन और नियमों से जुड़ी कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। घरेलू जिम्मेदारियों के कारण थकान महसूस हो सकती है।
813
तुला राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। घर का वातावरण शांत और सुखद रहेगा। किसी मनोरंजक फिल्म या कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। स्थान परिवर्तन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
913
वृश्चिक राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
खानपान में सावधानी रखें, पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। लंबे समय से अटकी इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को रोजगार या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
1013
धनु राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
1113
मकर राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
भूमि और भवन से जुड़े मामलों में पॉजिटिव प्रगति देखने को मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन बोलचाल में संयम बनाए रखें। साझेदारी वाले कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अपनी निजी और गोपनीय बातों को सीमित लोगों तक ही रखें।
1213
कुंभ राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
शेयर बाजार में जोखिम भरे निवेश से बचना उचित रहेगा। घर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। बच्चों के भविष्य और करियर को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। झूठ बोलने से आपकी इमेज खराब हो सकती है।
1313
मीन राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों के जीवन में नई परेशानी आ सकती है। दूसरों की बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, वे अभी थोड़ा रूक जाएं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.