Car Dicky Vastu Tips: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार गाड़ी की डिक्की में कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? वाहन में टूटा-फूटा या खराब सामान रखने से क्या नुकसान हो सकता है? वाहन में रखी वस्तुएं सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को कैसे प्रभावित करती हैं?
Vehicle Astrology Tips: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में वाहन का विशेष महत्व बताया गया है चाहे वो टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर। गाड़ी को शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है क्योंकि इसे बनाने में सबसे ज्यादा लोहे का उपयोग होता है और लोह शनि की धातु है। मान्यता है कि गाड़ी की डिक्की में रखा सामान भी पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी का कारण बन सकता है। इसलिए कुछ चीजों को डिक्की में भूलकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बना रहता है…
ये भी पढ़ें-
Numerology: महीने की किस तारीख को जन्मे लोग होते हैं सबसे ज्यादा धनवान?

पुराने बिल या गैरजरूरी कागज न रखें
कई लोग अपनी गाड़ी की डिक्की में पुराने बिल, रसीदें और बेकार दस्तावेज जमा करते रहते हैं। ऐसा करने से निगेटिविटी बढ़ती है और बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। इसलिए गाड़ी की डिक्की में सिर्फ जरूरी कागज ही रखें, गैरजरूरी दस्तावेज तुरंत हटा दें।
ये भी पढ़ें-
पैसा नहीं टिकता? ये 4 रत्न बढ़ा सकते हैं आपका बैंक बैलेंस
टूटा-फूटा सामान न रखें
कुछ लोग अपने फोर व्हीलर की डिक्की में खराब टूल्स, टूटे प्लास्टिक के सामान या अन्य खराब चीजों को रखे रखते हैं। इन चीजों को डिक्की में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसी वस्तुएं निगेटिविटी और बाधाओं का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि कोई सामान उपयोगी नहीं रहा है तो उसे डिक्की में न रखें।
अश्लील या अनुचित सामग्री से बचें
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वाहन में किसी भी तरह के अश्लील चित्र, पत्रिकाएं या अन्य अनुचित सामग्री रखना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। माना जाता है कि इससे दिमाग में अशांति बढ़ती है और गलत कामों की ओर मन भटकता है।
धार्मिक वस्तुएं भी डिक्की में न रखें
देवी-देवताओं की तस्वीरें, मूर्तियां, पूजा सामग्री या अन्य धार्मिक वस्तुओं को भी डिक्की में रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को सम्मानजनक स्थान पर गी रखना चाहिए। डिक्की में अन्य सामान के बीच इनके रखे रहने से जीवन में नई परेशानियां आ सकती हैं।
डिक्की की नियमित सफाई करें
डिक्की में धूल, कचरा और बेकार सामान जमा होने से निगेटिविटी बढ़ती है। वास्तु के अनुसार स्वच्छता सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसलिए समय-समय पर डिक्की की सफाई करते रहें और केवल जरूरी सामान ही रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
