Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: चंद्रमा का राशि बदलने से 4 राशि वालों को होगा धन लाभ

Published : May 05, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 मई, मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन शिव, सिद्ध, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

PREV
113
5 मई 2026 का राशिफल

5 May 2026 Ka Rashifal: 5 मई 2026 को मेष राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं, नौकरी में प्रमोशन संभव है। वृष राशि वालों को सम्मान मिलेगा, दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। मिथुन राशि वाले निवेश से बचें, दिन सकारात्मक रहेगा। कर्क राशि वाले मस्ती के मूड में रहेंगे, उधार दिया पैसा मिल सकता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Merchant Stone: बिजनेस-नौकरी में सक्सेस के लिए पहनें ‘मर्चेंट स्टोन’, जानें पहनने का सही तरीका और मंत्र

213
मेष राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धन का लेन-देन करने से पहले अपने परिवार में जरूर बात करें। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों में कठिन परिश्रम करना होगा।

ये भी पढ़ें-
Moti Stone Astrology: कैसे करें असली मोती की पहचान, किसके लिए लकी, कैसे पहनें? जानें A To Z

313
वृषभ राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

नौकरी से जुड़े काम सावधानी से करें। शत्रु आपके कार्य में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। बहन के विवाह में आ रही समस्या दूर हो सकती है। आज आपको वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, उसे से मान सम्मान भी मिलेगा।

413
मिथुन राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

शत्रुओं के सामने मधुर व्यवहार ही करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। ज्यादा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। जो लोग विवाह योग्य है, उनके घर आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

513
कर्क राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और वह भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। संतान पक्ष से गुड न्यूज मिलेगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्या दूर होने से बहुत ही खुशी मिलेगी।

613
सिंह राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आप आय को ध्यान मे रखकर ही खर्च करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कलह खत्म हो सकती है। आज किसी से उधार लेने से बचना होगा। सेहत का खास ध्यान रखें।

713
कन्या राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। अनजान व्यक्ति से ज्यादा मेल जोल न बढ़ाएं। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत में भी सुधार होगा।

813
तुला राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कोई भी बड़ा फैसले लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आज आपको अपने हर कार्य में सतर्कता व ईमानदारी बरतनी होगी। साझेदारी में कोई कार्य न करें। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।

913
वृश्चिक राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो ये वाद-विवाद लंबा खींच सकता है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर होगा। मामा पक्ष से धन लाभ होगा।

1013
धनु राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

बिजनेस कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगे। आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डुबा सकता है। सेहत ठीक रहेगी। लव लाइफ में कोई नया ट्विस्ट आ सकता है। दोस्तों के साथ एंजाय करने का मौका मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपको अनेक कामों में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

1213
कुंभ राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

जीवनसाथी को कहीं घूमने जा सकते हैं। आय को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दिन ठीक रहेगा।

1313
मीन राशिफल 5 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। परिवार में अचानक किसी की सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं नहीं परेशानी का अनुभव होगा। धन की हानि भी आज हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories