Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: शुक्रवार को बुध बदलेगा राशि, 4 राशियों को होंगे वारे-न्यारे

Published : May 29, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 29 मई 2026 को कौन-कौन से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं? किन राशियों को 29 मई को गुस्से और तनाव से बचने की सलाह दी गई है? किस राशि वालों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है?

PREV
113
Rashifal_29-May-2026

29 May 2026 Ka Rashifal: 29 मई 2026 शुक्रवार को ज्येष्ठ अधिक मास की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन बुध ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। जिसका असर सभी राशियों पर होगा। शुक्रवार को परिघ, शिव, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि रहेगा वक्री, 5 राशि वालों को मिलेगी राहत-जेब में आएगा पैसा

213
मेष राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आपकी कार्यक्षमता में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यापार और नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar May 2026: बुध बढ़ाएगा 4 राशियों की टेंशन, धन-करियर पर डालेगा बुरा असर

313
वृषभ राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

छात्रों के लिए भी दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज किसी छोटी गलती के कारण आपको आलोचना या अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में बच्चों का सहयोग लाभकारी साबित होगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे।

413
मिथुन राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर और नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है। जिद्दी स्वभाव के कारण लोग आपकी आलोचना करेंगे।

513
कर्क राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

बदलती परिस्थितियों को स्वीकार करने में कठिनाई महसूस होगी। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। आज किसी भी निर्णय में अपनी सोच को प्राथमिकता दें। ब्लड प्रेशर के मरीजों को तनाव और गुस्से से दूर रहना चाहिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

613
सिंह राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

माता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन काफी शुभ माना जा रहा है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाते समय सावधानी रखने की कोशिश करें।

713
कन्या राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़े सौदे या अनुबंध मिलने की संभावना है। पुराने और अधूरे कामों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस होगी।

813
तुला राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान कम दे सकते हैं। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

कठिन मामले सुलझ सकते हैं। विदेश यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके कामों में तेजी आ सकती है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव महसूस हो सकता है। संतान से सुख मिल सकता है।

1013
धनु राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

कार्यक्षेत्र में रुकावटें आने की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण खर्च बढ़ सकता है। आप अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

1113
मकर राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कोई गुड न्यूज भी आज मिल सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। उच्च शिक्षा में शानदार प्रदर्शन रहेगा। योग, ध्यान और रहस्यमयी विद्याओं में रुचि बढ़ सकती है। मन में दबी इच्छाएं सामने आएंगी।

1313
मीन राशिफल 29 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

नए कामों को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। विवादित मामलों में बहस करने से बचें। काम के प्रति मन थोड़ा उदासीन रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories