Budh Vakri 2026: बुध चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियां रहें सावधान-फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Published : Jun 22, 2026, 01:19 PM IST

Budh Vakri Rashifal: बुध ग्रह कर्क राशि में गुरु और शुक्र के साथ स्थित है। तीन ग्रह एक ही राशि में होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। इसी राशि में बुध वक्री होने वाला है।

PREV
15
जून 2026 में बुध कब होगा वक्री?

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये ग्रह जिस किसी भी ग्रह के साथ होता है तो उसकी शक्तियों को बढ़ा देता हैं। वर्तमान में बुध ग्रह कर्क राशि में गुरु और शुक्र के साथ स्थित है। 30 जून 2026 को ये ग्रह इसी राशि में वक्री हो जाएगा यानी उल्टी दिशा में चलने लगेगा। बुध का वक्री होना कुछ राशि के लोगों के लिए चुनौतियों का कारण बन सकता है। इस दौरान इन लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Name Astrology: शादी के बाद बढ़ता है इन 4 नाम वालों का बैंक बैलेंस, ससुराल से भी मिलती है प्रॉपर्टी

25
मेष वालों की बढ़ेगी टेंशन

बुध का वक्री होना मेष राशि वालों का तनाव बढ़ा सकता है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में गलतफहमियां हो सकती हैं। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने से जुड़े निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। वर्क प्लेस पर कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

ये भी पढ़ें-
Trigrahi Yog: बुध, गुरु और शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए शुभ-बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

35
मिथुन वाले न करें इन्वेस्टमेंट

इस राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए वक्री अवस्था का प्रभाव इस राशि पर अधिक हो सकता है। इन्हें पैसों से जुड़े मामलों में सतर्कता रखने की जरूरत है। इन्वेस्टमेंट न करें तो बेहतर है। किसी पुराने लेन-देन को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से विवाद संभव है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं।

45
तुला वाले न लें बड़ा फैसला

इस राशि के लोग कोई भी बड़ा फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। बिजनेस में नए अनुबंध या साझेदारी करते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच किए बिना हस्ताक्षर न करें। धैर्य और संयम से काम लेने पर समस्याएं काफी हद तक नियंत्रित रह सकती हैं।

55
मकर वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी धन हानि बुध के वक्री होने से हो सकती है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। रिश्तों में दूरी आने की आशंका रहेगी। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। सेहत पर मौसम का असर दिखाई देगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories