Budh Vakri 2026: 26 फरवरी 2026 से कुंभ राशि में बुध वक्री हो जाएगा। बुध ग्रह की ये स्थिति 21 अप्रैल तक रहेगी। इस दौरान 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन्हें नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान संभव है।
Budh Vakri 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुध को सौरमंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। मिथुन और कन्या इसके स्वामित्व की राशि है। वर्तमान में बुध कुंभ राशि में स्थित है। 26 फरवरी को बुध वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। बुध की ये स्थिति 21 अप्रैल तक रहेगी यानी पूरे 24 दिनों तक बुध वक्री रहेगा। बुध के वक्री होने का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। 3 राशि वालों को इसका सबसे खराब परिणाम देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…
बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। इन्हें बिजनेस में बड़ी धन हानि हो सकती है। अगर इन्होंने कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो उसमें भी नुकसान होगा। व्यर्थ के विवादों में इनका नाम आ सकता है जिसके कारण इन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहें हैं तो ये विचार अभी छोड़े दें, यही आपके लिए बेहतर है।
इस राशि के लोग किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में हार का सामना करना पड़ेगा। इन्हें इस समय अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। सगे-संबंधियों से किसी बात पर कहासुनी संभव है। ससुराल से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। किसी प्रियजन से बिछड़ने की स्थिति बनेगी।
44
कुंभ वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग बुध के वक्री काल में भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर परेशान करेंगे, डिमोशन भी संभव है। बिजनेस की स्थिति भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर बार-बार कलह की स्थिति बनेगी। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान का व्यवहार आपके प्रति खराब हो सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.