Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: मेष-मिथुन को लाभ, कर्क-धनु वाले रहें सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Published : Mar 07, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 7 मार्च, शनिवार को वृद्धि, ध्रुव, काण, सिद्धि और स‌र्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर बने रहेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

PREV
113
7 मार्च 2026 का राशिफल

7 March 2026 Ka Rashifal: 7 मार्च 2026 को मेष राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, परेशानियों से राहत मिलेगी। वृषभ राशि वालों संतान से सुख मिलेगा, यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ है, इनके बिजनेस में तेजी आएगी। कर्क राशि वाले दूसरों के मामले मे टांग न अड़ाएं, दिन चिंता में बीतेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

213
मेष राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। यदि आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। लव लाइफ भी ठीक रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Guru Margi Rashifal: 11 मार्च से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! गुरु ग्रह देगा नेम-फेम

313
वृषभ राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। संतान से सुख मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-
Budhaditya Rajyoga: 15 मार्च तक 4 राशियों पर बरसेगा पैसा, बैंक-बैलेंस होगा डबल!

413
मिथुन राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके व्यापार में तेजी लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

513
कर्क राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रह सकता है। बहन व भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।

613
सिंह राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आप अपने बिजनेस के स्थान परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं, इसमें आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

713
कन्या राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में कोई चिंता पैदा कर सकता है। नौकरी में तबादला हो संभव है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

813
तुला राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। सेहत का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण जरुरी है।

913
वृश्चिक राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का प्रमोशन संभव है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। साहस और बुद्धिमानी से विरोधियों को पराजित कर पाएंगे। संतान से सुख मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

1013
धनु राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज का दिन कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा। आज किसी बात पर परिवार में विवाद हो सकता है। आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।व्यापार में भी आज आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

1113
मकर राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपके मन में निराशाजनक विचार आ सकते हैं। बनते हुए काम किसी वजह से रूक सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।

1213
कुंभ राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्कों से लाभ होगा। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। संपत्ति खरीदने-बेचने से पहले परिवार वालों से राय-मशविरा जरूर लें।

1313
मीन राशिफल 7 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)

यदि कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। न चाहते हुए किसी परिजन से पैसों का लेन-देन करना पड़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories