- Home
- Astrology
- Guru Margi Rashifal: 11 मार्च से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! गुरु ग्रह देगा नेम-फेम
Guru Margi Rashifal: 11 मार्च से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! गुरु ग्रह देगा नेम-फेम
Guru Margi March 2026: गुरु ग्रह इस समय मिथुन राशि में वक्री स्थिति में है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। 11 मार्च को ये ग्रह इसी राशि में मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा जिसका फायदा 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा।

किसकी किस्मत चमकाएगा गुरु ग्रह?
Guru Margi Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ ग्रह माना गया है। किसी भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि के लिए मुहूर्त निकालते समय गुरु की स्थिति जरूर देखी जाती है। गुरु ग्रह पिछले काफी समय से मिथुन राशि में वक्री है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। ये ग्रह 11 मार्च 2026 को पुन: मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। गुरु की ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। गुरु के मार्गी होने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Budhaditya Rajyoga: 15 मार्च तक 4 राशियों पर बरसेगा पैसा, बैंक-बैलेंस होगा डबल!
मेष वालों को होगा धन लाभ
गुरु के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल है।
ये भी पढ़ें-
Numerology: इन महीनों में पैदा हुए लोग बनते हैं अमीर, 45-50 की उम्र में कुबेर बरसाते हैं पैसा!
सिंह वालों की कम होगी परेशानी
इस राशि के लोग जो पिछले काफी समय से परेशान चल रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। गुम या चोरी हुई किमती वस्तु फिर से मिल सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अनुभवी लोगों की राय काम आएगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा होगा। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
तुला वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकते हैं। मंहगी चीजों की खरीदी करने का मौका मिलेगा। किसी प्रतियोगिता में जीत भी मिल सकती है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे।
धनु वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोग गुरु के मार्गी होने से बहुत खुश रहेंगे। कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा है। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान खरीद सकते हैं। मामा पक्ष का सहयोग भी मिलेगा। संतान आपके अनुकूल चलेगी। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। सोचे काम पूरे होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।