Aaj Ka Panchang 16 March 2026: सोम प्रदोष आज, कब करें पूजा? जानें मुहूर्त और शुभ योग

Published : Mar 16, 2026, 05:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 16 March 2026

सार

Today Panchang: 16 मार्च, सोमवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा। ये व्रत सोमवार को होने से सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए किस दिशा में यात्रा न करें और दिन भर के शुभ मुहूर्त… 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 09 बजकर 41 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस दिन शिव, सिद्ध, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा का राशि परिवर्तन होगा। आगे जानिए 16 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष 16 मार्च को, कैसे करें पूजा? जानें विधि-मंत्र और मुहूर्त

प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त

16 मार्च, सोमवार को प्रदोष व्रत पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06:30 से 08:54 तक रहेगा। यानी पूजा के लिए पूरे 2 घंटे 24 मिनट का समय भक्तों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2083: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें कौन हैं इस साल के राजा, मंत्री और सेनापति?

16 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही राहु और बुध स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन सूर्य, शनि व शुक्र मीन राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि किसी वजह से इस दिशा में यात्रा करनी भी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।

राहुकाल 16 मार्च 2026 टाइमिंग

16 मार्च, रविवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 07 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।

16 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - Mar 16 4:44 AM
चन्द्रास्त - Mar 16 4:07 PM

16 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 06:38 से 08:07 तक
सुबह 09:37 से 11:06 तक
दोपहर 12:11 से 12:59 तक
दोपहर 02:04 से 03:33 तक
शाम 05:03 से 06:32 तक

16 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 11:06 AM – 12:35 PM
कुलिक - 2:04 PM – 3:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:46 PM और 03:22 PM – 04:09 PM
वर्ज्यम् - 10:00 AM – 11:38 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

16 मार्च 2026 का राशिफल: ग्रहण योग से परेशान रहेंगे 4 राशि वाले, बनेंगे दुर्घटना के योग
साप्ताहिक राशिफल 16–22 मार्च 2026: बुध होंगे मार्गी, त्रिग्रही योग का असर; जानें सभी 12 राशियों का हाल