Khar Maas 2026: खर मास में करें ये 10 उपाय, रुठी किस्मत भी देने लगेगी साथ

Published : Mar 14, 2026, 03:24 PM IST
khar maas upay

सार

Khar Maas 2026: 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में सूर्य 14 अप्रैल तक रहेगा। सूर्य के मीन राशि में जाते ही खर मास शुरू हो चुका है। ज्योतिष उपायों के लिए खर मास को बहुत ही खास माना गया है।

Khar Maas Ke Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार जब भी सूर्य गुरु ग्रह की राशियों यानी धनु और मीन में होता है तो इसे खर मास कहते हैं। इस बार सूर्य 14 मार्च से मीन राशि में प्रवेश कर चुका है और ये 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। यानी ये 30 दिन खर मास कहलाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में भी खर मास का विशेष महत्व बताया गया है। खर मास के दौरान छोटे-छोटे उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026 Kab Se Hai: चैत्र नवरात्रि कब से, पहले दिन क्यों करते हैं कलश स्थापना?

खर मास के उपाय

1. खर मास में रोज सुबह भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए और संभव हो तो पीले फूल व फल आदि भी चढ़ाना चाहिए। इससे शुभ फल मिलते हैं।
2. अगर आपको धन की इच्छा हो तो खर मास में भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करें और गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें।
3. खर मास में जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े, पैसा आदि चीजों का दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Ram Navami Kab Hai: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानें सही डेट

4. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप खर मास में करें। इससे पहले किसी योग्य विद्वान से सलाह जरूर लें।
5. इस महीने में ब्राह्मणों को भोजन करवाने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।
6. खर मास में पीपल का पौधा लगाना चाहिए या रोज पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे भी शुभ फल मिलते हैं।
7. खर मास में श्रीमद्भागवत का पाठ अपने घर में करवाना चाहिए। अगर ऐसा न कर पाएं तो स्वयं ही इसका पाठ करें।
8. खर मास में प्रतिदिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से भी शुभ फल मिलते हैं।
9. खर मास में रोज मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें, गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों के लिए छत पर अनाज और पानी रखें।
10. खर मास के दौरान आने वाली एकादशी पर व्रत करें और भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें। इससे भी किस्मत का साथ मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Feng Shui Tips: मेन डोर के सामने सीढ़ी का होना अशुभ! जानें बैड लक से बचने का उपाय
Budh Margi 2026: 25 मार्च को बुध होंगे मार्गी, इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता और धन-दौलत!