DOB Astrology: नौकरी या बिजनेस, कहां से आएगा पैसा? जन्म तारीख से जानें सीक्रेट

Published : May 22, 2026, 10:28 AM IST
DOB Numerology

सार

DOB Numerology: डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख से करियर के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है जैसे किस व्यक्ति को नौकरी में सफलता मिलेगी या बिजनेस में। ये प्रीडिक्शन मूलांक देखकर की जाती है।

Predict Future By Date Of Birth: न्यूमरोलॉजी के अनुसार जन्म तारीख सिर्फ उम्र बताने के लिए नहीं होती, बल्कि इसमें करियर, पैसा और सफलता से जुड़े कई संकेत छिपे होते हैं। यही कारण है कि युवाओं में न्यूमरोलॉजी और डेट ऑफ बर्थ एस्ट्रोलॉजी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक यानी लकी नंबर होता है, जो उसके नेचर और फ्यूचर को प्रभावित करता है। इसी वजह से कुछ लोग नौकरी में सफलता हासिल करते हैं, जबकि कुछ बिजनेस में नाम कमाते हैं।

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips for Gen Z: वास्तु से कैसे कम करें Exam Stress? याद रखें 5 टिप्स

कैसे पता चलता है मूलांक?

न्यूमरोलॉजी में जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1 से लेकर 9 तारीख को हुआ है तो वही उसका मूलांक होगा। यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 10 से 31 तारीख के बीच हुआ है जन्म तारीख के दोनों अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है जैसे-2+3 = 5। यानी उसका मूलांक 5 होगा।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर

कौन लोग नौकरी में ज्यादा सफल माने जाते हैं?

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2, 4 ,6 और 7 वाले लोगों शांतिप्रिय और अनुशासित होते हैं। ये अपने लाइफ के लिए भी काफी जिम्मेदार होता है। ये को भी निर्णय भावुकता में आकर नहीं लेते। साथ ही नियमों के अनुसार काम करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग अक्सर सरकारी नौकरी, कॉर्पोरेट सेक्टर, एज्युकेशन और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। राजनीति में भी इन्हें सफलता मिल सकती है।

बिजनेस में किसकी किस्मत चमक सकती है?

मूलांक 1, 3, 5, 8 और 9 वालों की अगर बात की जाए तो इनमें लीडरशिप और रिस्क लेने का कला होती है। इन्हें किसी के अधीन होकर काम करना पसंद नहीं होता। ये स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग मार्केटिंग, बिजनेस, स्टार्टअप और मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में नाम कमाते हैं। ये लोग छोटा सा बिजनेस शुरू करके भी उसे बहुत बड़े स्केल तक ले जाते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Crystal Bracelet: Gen Z का लकी चार्म बना क्रिस्टल ब्रेसलेट, जानें इसके 5 यूनिक फायदे
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को 4 राशि वालों पर आ सकती है बड़ी मुसीबत, पढ़ें 22 मई 2026 का हिंदी राशिफल