
Date Of Birth Numerology: न्यूमरोलॉजी में कुछ ऐसी जन्म तारीखों के बारे में बताया गया है, जिनमें जन्मे लोग अक्सर दिल की सुनते हैं और लव मैरिज करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग सच्चे प्रेमी होते हैं जो किसी भी तरह अपने प्यार को पाने के लिए कोशिश करते हैं और इनकी कोशिश सफल भी रहती है। ऐसे लोगों के बारे में जानने से पहले आपको उनकी डेट ऑफ बर्थ के बारे में मालूम होना चाहिए क्योंकि इसी से मूलांक यानी लकी नंबर निकाला जाता है।
ये भी पढ़ें-
Numerology: इन डेट्स पर जन्मे लड़कों की बातों और स्टाइल पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां
न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1 से लेकर 9 तारीख को होता है, वही उनका मूलांक होता है। जिन लोगों का जन्म 10 से 31 तारीख के बीच हुआ है तो उन दोनों अंकों को जोड़ने पर जो संख्या बनेगी, वही उसका मूलांक होगा जैसे अगर किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1+7 = 8 होगा।
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: कैसे प्रेमी होते हैं A नाम वाले, निभाते हैं सच्चा प्यार या देते हैं धोखा?
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। ये सच्चे प्रेमी, बेहद इमोशनल और अपने पार्टनर के प्रति काफी केयरिंग माने जाते हैं। इन्हें रिश्तों में सच्चा प्यार चाहिए होता है, इसलिए ये अक्सर अपने पार्टनर को लाइफ पार्टनर बनाने का सपना देखते हैं।
किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख में जन्मे लोग काफी आकर्षक और फ्रेंडली स्वभाव के होते हैं। ये लोग नए रिश्ते बनाने में आगे रहते हैं और कई बार दोस्ती ही प्यार में बदल जाती है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार इन लोगों के लव मैरिज के योग सबसे ज्यादा बनते हैं। ये सच्चा प्यार को पाने के लिए तैयार रहते हैं।
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग प्यार और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति बेहद लॉयल यानी ईमानदार माने जाते हैं। इनकी लव लाइफ अक्सर सफल रहती है और लव मैरिज की संभावना भी अधिक होती है। ये हमेशा अपने दिल की बात सुनते हैं।
9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग काफी जुनूनी स्वभाव के माने जाते हैं। ये प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कई बार परिवार की नाराजगी के बावजूद ये अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश करते हैं। ये जिसे भी एक बार अपना मान लेते हैं, आखिर तक उसका साथ निभाते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।