
DOB Secrets: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्मतिथि को व्यक्ति की पर्सनैलिटी, आकर्षण और रिलेशनशिप नेचर से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि कुछ खास तारीखों पर जन्मे लड़कों में ऐसा आकर्षण और कॉन्फिडेंस होता है, जिससे लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। खासतौर पर लड़कियां इनके नेचर, बातचीत और स्टाइल की ओर आकर्षित हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 डेट्स के बारे में, जिन्हें न्यूमेरोलॉजी में काफी आकर्षक माना जाता है…
ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें किस उम्र में बनेंगे करोड़पति!
इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। न्यूमेरोलॉजी में मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है। ऐसे लड़के आत्मविश्वासी, स्मार्ट और लीडरशिप क्वालिटी वाले माने जाते हैं। इनकी पर्सनैलिटी काफी स्ट्रॉन्ग होती है और ये जहां भी जाते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। लड़कियां इनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल से जल्दी प्रभावित हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: बार-बार होता है ब्रेकअप, कारण आपकी डेट ऑफ बर्थ तो नहीं?
इन लोगों का मूलांक 3 होता है जो गुरु ग्रह से संबंधित है। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, ऐसे लड़के बहुत ही क्रिएटिव, इंटेलीजेंट और एनर्जेटिक माने जाते हैं। इनकी बातचीत का तरीका और पॉजिटिव नेचर लोगों को जल्दी आकर्षित कर सकता है। ये अपने कॉन्फिडेंस और टेलेंट की वजह से अलग पहचान बना लेते हैं।
इन लोगों का मूलांक 5 होता है, जिसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ऐसे लड़के बातों से लोगों को इंप्रेस करने में माहिर माने जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है और ये काफी सोशल नेचर के होते हैं। यही वजह है कि इनके आसपास हमेशा लड़कियों की भीड़ रहती है।
मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जिसे प्रेम और आकर्षण का कारक कहा जाता है। ऐसे लड़के रोमांटिक, केयरिंग और स्टाइलिश माने जाते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी चार्मिंग होती है और ये रिश्तों को अच्छे से निभाने की कोशिश करते हैं। लड़कियां इनके सॉफ्ट नेचर और केयरिंग एटीट्यूट से प्रभावित हो सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।