Bedroom Vastu: Selfie Mirror की गलत दिशा बढ़ा सकती है टेंशन, याद रखें ये 4 वास्तु टिप्स

Published : May 18, 2026, 02:57 PM IST
Bedroom Vastu

सार

Gen Z Vastu Tips: आज के समय में मोबाइल से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चलन बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग तो इसके लिए अपने कमरें में खास तौर पर सेल्फी मिरर भी लगवाते हैं। ऐसा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Selfie Mirror Vastu: आजकल Gen Z के बीच कमरे को मार्डन लुक बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। LED लाइट्स, वॉल पोस्टर्स और बड़े मिरर रूम सेटअप का हिस्सा बन चुके हैं। खासतौर पर फुल लेंथ मिरर, जिनके सामने लोग आउटफिट फोटो और सेल्फी लेते हैं, उन्हें अब सेल्फी मिरर कहा जाने लगा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कमरे में मिरर लगाने की दिशा भी आपकी एनर्जी पर असर डाल सकती है? वास्तु शास्त्र में इसे लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। आगे जानें इन नियमों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Mobile Wallpaper Tips: मोबाइल के वॉलपेपर पर भगवान की फोटो लगाने से पहले जान लें ये बातें

बेड के सामने क्यों न लगाएं सेल्फी मिरर?

वास्तु के अनुसार बेडरूम में सेल्फी मिरर कभी भी बेड के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि सोते समय अगर आपका प्रतिबिंब शीशे में दिखता है तो इससे मानसिक तनाव, बेचैनी और नींद से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए अगर आपके कमरे में सेल्फी मिरर है, तो उसकी प्लेसमेंट सोच-समझकर करें।

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें किस उम्र में बनेंगे करोड़पति!

सेल्फी मिरर के लिए कौन-सी दिशा सही?

वास्तु शास्त्र के अनुसार सेल्फी मिरर के लिए उत्तर या पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इन दिशाओं में शीशा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कमरे में रोशनी भी बेहतर तरीके से रीफलेक्ट होती है।

सेल्फी मिरर को गंदा न रखें

टूटा हुआ, धुंधला या बहुत गंदा सेल्फी मिरर रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसलिए मिरर को हमेशा साफ रखें और अगर उसमें क्रेक आ जाए तो उसे जल्द बदल दें।

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर आप मार्डन लुक फोटोस के लिए सेल्फी मिरर रख रहे हैं, तो कोशिश करें कि उसके आसपास गंदगी न हो और न हीं वहा कोई गैरजरूरी चीजें रखी हों। साफ-सुथरा और सही आकार का सेल्फी मिरर ही न सिर्फ आपके फोटो को बेहतर बनाएगा बल्कि कमरे का माहौल भी अच्छा रखेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Rahu Ratna Tips: गोमेद के साथ भूलकर न पहनें ये 3 रत्न, राहु कर सकता है बर्बाद
DOB Numerology: बार-बार होता है ब्रेकअप, कारण आपकी डेट ऑफ बर्थ तो नहीं?