Vastu Tips For Mobile: क्या आप रात में बिस्तर के पास मोबाइल रखकर सोते हैं? क्या कहता है वास्तु...

Published : May 19, 2026, 09:58 AM IST
Vastu Tips For Mobile

सार

Mobile Vastu Tips: आज के समय में मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग सोते समय मोबाइल बिस्तर के पास ही रखते हैं। 

Vastu Tips For Mobile: वर्तमान समय में लगभग हर व्यक्ति के पास मोबाइल है। अगर ये कहा जाए कि मोबाइल के बिना हमारे बहुत सारे काम रूक सकते हैं तो गलत नहीं होगा। कुछ लोग तो मोबाइल के एडिक्ट हो चुके हैं। ऐसे लोग सुबह से लेकर रात तक मोबाइल का उपयोग करते रहते हैं। साथ ही रात को सोते समय भी मोबाइल अपने बेड के पास रखकर सोते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत कई तरह की नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आगे जानिए मोबाइल बिस्तर के पास रखने से आपकी लाइफ पर क्या असर हो सकता है…

ये भी पढ़ें-
Mobile Wallpaper Tips: मोबाइल के वॉलपेपर पर भगवान की फोटो लगाने से पहले जान लें ये बातें

नींद पर असर डालता है मोबाइल

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से शांति की आवश्यकता होती है। ऐसे में मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली ऊर्जा और रेडिएशन नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। जिसके कारण व्यक्ति की नींद बार-बार टूट सकती है और उसे गहरी नींद नहीं मिल पाती।

ये भी पढ़ें-
Bedroom Vastu: Selfie Mirror की गलत दिशा बढ़ा सकती है टेंशन, याद रखें ये 4 वास्तु टिप्स

भूलकर न करें ये गलती

वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो सोते समय मोबाइल को सिर के पास या तकिए के नीचे रखना बिल्कुल गलत है। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है और व्यक्ति सुबह उठने पर थकान महसूस कर सकता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी की कमी भी हो सकती है।

सोते समय कितनी दूर रखें मोबाइल?

वास्तु शास्त्र यह सलाह देता है कि मोबाइल फोन को सोते समय कम से कम 3 से 5 फीट की दूरी पर रखा जाए। यदि संभव हो तो इसे कमरे के दक्षिण-पूर्व दिशा में चार्ज करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह दिशा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

रात को कम करें मोबाइल का उपयोग

रात को सोने से पहले मोबाइल का उपयोग कम से कम करना चाहिए। लगातार स्क्रीन देखने से दिमाग सक्रिय रहता है, जिससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है। मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है। इसलिए चाहे वास्तु हो या विज्ञान, दोनों ही मोबाइल को बिस्तर से दूर रखने की सलाह देते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

19 May 2026 Ka Rashifal: गजकेसरी योग से चमकेगा भाग्य, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Numerology: इन डेट्स पर जन्मे लड़कों की बातों और स्टाइल पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां