Palmistry Predictions: हथेली की भाग्य रेखा आपके भविष्य के बारे में काफी कुछ संकेत देती है। इसके जरिए ये भी पता लगाया जा सकता है कि आपको किस्मत का साथ किस उम्र में मिलेगा?
Fate Line in Palm: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की सभी रेखाओं का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं में से एक है भाग्य रेखा, जिसे व्यक्ति के करियर, पैसों की स्थिति और जीवन में मिलने वाले सक्सेस के मौकों से जोड़कर देखा जाता है। भाग्य रेखा की बनावट, गहराई और दिशा से यह अनुमान लगाया जाता है कि व्यक्ति को किस उम्र में सफलता मिलने की संभावना सबसे अधिक रहती है। आगे भाग्य रेखा से समझिए किस उम्र में चमक सकती है आपकी किस्मत…
भाग्य रेखा हथेली के निचले भाग से शुरू होकर मध्यमा उंगली की ओर बढ़ती है। हर व्यक्ति की हथेली में यह रेखा एक जैसी नहीं होती। किसी की रेखा गहरी और साफ होती है तो किसी की हल्की, टूटी हुई या कई हिस्सों में दिखाई देती है। हस्तरेखा शास्त्र में इन्हीं विशेषताओं के आधार पर अलग-अलग संकेत बताए गए हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा की स्थिति देखते हुए व्यक्ति के करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में काफी हद तक सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। यदि भाग्य रेखा कलाई से ही स्पष्ट और सीधी दिखाई देती है, तो इसे कम उम्र से ही सफलता मिलने का संकेत माना जाता है। वहीं, यदि भाग्य रेखा हथेली के मध्य भाग से अधिक स्पष्ट होने लगे, तो यह माना जाता है कि व्यक्ति को 30 से 35 वर्ष की आयु के बाद करियर या आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। अगर भाग्य रेखा ऊपर की ओर जाते-जाते और अधिक गहरी हो जाए, तो व्यक्ति को 40 वर्ष के बाद धीरे-धीरे सफलता मिलनी शुरू होती है जो स्थाई होती है।
45
भाग्य रेखा में बदलाव भी देते हैं संकेत
यदि भाग्य रेखा बीच में टूटती हुई दिखाई दे, तो इसे जीवन में किसी बड़े बदलाव, नौकरी परिवर्तन या परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है। वहीं, दोहरी भाग्य रेखा एक से अधिक इनकम ऑफ सोर्स या अतिरिक्त अवसरों से जोड़कर देखी जाती है।
55
सिर्फ भाग्य रेखा से नहीं होती भविष्यवाणी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सिर्फ भाग्य रेखा के आधार पर ही किसी भी व्यक्ति के बारे में सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। इसके लिए जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा पर भी गौर किया जाता है। इसलिए यदि भाग्य रेखा बहुत स्पष्ट न भी हो, तो इसे सफलता न मिलने का निश्चित संकेत नहीं माना जाता।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.