Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: सर्वार्थसिद्धि सहित 5 योग 4 राशियों का बढ़ाएंगे गुड लक, पढ़ें Today's Horoscope

Published : Jul 03, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 3 जुलाई, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि सहित 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। साथ ही इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। जानें आपका दिन कैसा रहेगा?

PREV
113
3 जुलाई 2026 का राशिफल

3 July 2026 Ka Rashifal: 3 जुलाई 2026 शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। 3 जुलाई को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि, धूम्र, प्रजापति, विषकुंभ और प्रीति नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Feng Shui Tips: धातु से बनी कछुए की रिंग बढ़ाती है गुड लक, पहनने समय ध्यान रखें 5 बातें

213
मेष राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी, प्रमोशन के योग बन सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा। अधिकांश कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Marriage Numerology: क्या आपकी किस्मत में भी हैं 2 शादी के योग? जानें डेट ऑफ बर्थ से

313
वृषभ राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

विदेश यात्रा में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। निजी नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

413
मिथुन राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करने पड़ सकते हैं। जरूरी काम किसी और के भरोसे छोड़ने से बचें। विरोधी आपके व्यवहार या भावनाओं का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। काम ज्यादा होने से थकान महसूस हो सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी।

513
कर्क राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी पुरानी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में नए साझेदार या ग्राहक जुड़ सकते हैं। तर्क-वितर्क में आपकी बात प्रभावी रहेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

613
सिंह राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।

713
कन्या राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। गलत संगति से दूरी बनाए रखें। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

813
तुला राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

क्रिएटव कामों से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। आपकी प्रतिभा और कार्यकुशलता की सराहना होगी। नई जानकारियां प्राप्त करने की उत्सुकता बनी रहेगी। प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें दूर होने की संभावना है। दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।

1013
धनु राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। अविवाहित महिलाओं के लिए विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है। नौकरी या करियर से जुड़े इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। मनपसंद भोजन मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। नई संपत्ति खरीदने या निवेश करने की योजना बन सकती है। आज आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

1213
कुंभ राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। व्यापार में अच्छी प्रगति होगी और किसी महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन विचलित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पेट के रोग परेशान करेंगे।

1313
मीन राशिफल 3 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं। पुराने अनुभवों का लाभ नए कार्यों में मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग सफलता दिला सकते हैं। घर का वातावरण सुखद रहेगा। कोई उपहार मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories