Gemstone Astrology: बार-बार दे रहे इंटरव्यू, नहीं मिल रही नौकरी? ये 4 रत्न दिलाएंगे सफलता

Published : Jun 19, 2026, 03:00 PM IST
Gemstones for Job Success

सार

Lucky Stones for Career: नौकरी पाने के लिए कौन-सा रत्न सबसे शुभ माना जाता है? क्या पुखराज पहनने से करियर में सफलता मिल सकती है? इंटरव्यू में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कौन-सा रत्न पहनें? पन्ना रत्न नौकरी और करियर में कैसे मदद करता है?

Gemstones for Job Success: आज के समय में नौकरी मिलना आसान नहीं है। कुछ लोग लगातार इंटरव्यू देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलती। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कमजोर ग्रहों के कारण भी करियर में बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में कुछ विशेष रत्नों को पहनकर ग्रहों से शुभ फल पाए जा सकते हैं। ये रत्न नौकरी-करियर से जुड़े मामलों में पॉजिटिव रिजल्ट दे सकते हैं। आगे जानिए इंटरव्यू में सफलता के लिए कौन-से रत्न पहनना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: क्या हमेशा शुभ फल देते हैं रत्न, कितने समय इन्हें बदल देना चाहिए?

गुरु का रत्न है पुखराज

ज्योतिष शास्त्र में पुखराज को बहुत ही शुभ रत्न माना गया है। ये गुरु ग्रह का रत्न है। गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, भाग्य और करियर का कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर हो तो उसे नौकरी मिलने में देरी या बार-बार असफलता का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में अगर योग्य ज्योतिषी से पूछकर पुखराज पहन लिया जाए तो करियर में सफलता मिलते देर नहीं लगती।

ये भी पढ़ें-
Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क

 

बुध का रत्न है पन्ना

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और कम्युनिकेशन स्किल्स का कारक माना जाता है। पन्ना पहनने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वह इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करता है। माना जाता है कि पन्ना धारण करने से व्यक्ति को जल्दी ही मनचाही नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

मंगल का रत्न है मूंगा

मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है। मंगल को साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। मूंग पहनने से मंगल से शुभ फल मिलने लगते हैं। सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों जैसी साहसी नौकरी के लिए मूंगा पहनने की सलाह कईं ज्योतिषी देते हैं। मंगल का रत्न मूंगा कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है। इसलिए इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

पुखराज का उपरत्न है सुनैला

पुखराज का ही एक उपरत्न है सुनैला, जिसे सुनहला भी कहते हैं। कुछ ज्योतिषी नौकरी और करियर में सफलता के लिए सुनैला धारण करने की भी सलाह देते हैं। यह रत्न पॉजिटिव एनर्जी, कॉन्फिडेंस और नौकरी के अवसरों को आकर्षित करने वाला माना जाता है। बिजनेस और जॉब दोनों क्षेत्रों में इसे शुभ माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग बन सकते हैं सफल यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर
Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल बदलेगा राशि, 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क-जानें बाकी राशियों का हाल