Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग बन सकते हैं सफल यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर

Published : Jun 19, 2026, 10:57 AM IST
Successful YouTuber Numerology

सार

Successful YouTuber Numerology: न्यूमरोलॉजी के अनुसार कौन-से मूलांक वाले लोग सफल यूट्यूबर बन सकते हैं?मूलांक 1 वाले लोगों को सोशल मीडिया पर सफलता क्यों मिलती है? मूलांक 5 वालों के लिए यूट्यूब और सोशल मीडिया क्यों अनुकूल माना जाता है?

YouTube Career Astrology: वर्तमान समय में सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गए हैं, बल्कि लाखों लोगों के लिए करियर और कमाई का जरिया भी बन चुके हैं। न्यूमरोलॉजी के अनुसार व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ उसके नेचर और फ्यूचर के बारे में कई संकेत देती है। अंक शास्त्र में कुछ ऐसी जन्म तारीखों के बारे में बताया गया है जिनमें जन्में लोग व्यक्ति को कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने में मदद कर सकते हैं। आगे जानिए इन खास डेट्स के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, जुलाई 2026 में उन्हें मिलेगी बड़ी गुड न्यूज

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है। ऐसे लोगों में लीडरशिप क्वालिटी और कॉन्फिडेंस बहुत ज्यादा होता है। यही कारण है कि ये लोग कैमरे के सामने अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये ग्रह बहुत ही शुभ माना जाता है। ये लोग बहुत ही क्रिएटिव होते हैं। ऐसे लोग अपने विचारों से दूसरे लोगों को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। ये लोग एजुकेशनल, मोटिवेशनल और नॉलेज आधारित कंटेंट बनाने में महारथी होते हैं। व्यूअर्स इनकी बातों को ध्यान से सुनना पसंद करते हैं।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे वाणी, इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी और बुद्धिमत्ता का कारक माना जाता है। इस मूलांक के लोग तेज दिमाग, चतुर और बोलने की कला में माहिर होते हैं। ये नए ट्रेंड को जल्दी समझ लेते हैं और दर्शकों की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार कर सकते हैं। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहती है।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 का शुक्र ग्रह है। ऐसे लोग आकर्षक पर्सनालिटी और क्रिएटिव सोच वाले होते हैं। फैशन, ब्यूटी, लाइफ स्टाइल, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट से जुड़े कंटेंट पर इनकी खास पकड़ होती है, जो इन्हें सफल इन्फ्लुएंसर बना सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल बदलेगा राशि, 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क-जानें बाकी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 19 जून 2026: ग्रहण योग करेगा परेशान, 4 राशि वाले न करें रिस्की काम