Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल बदलेगा राशि, 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क-जानें बाकी राशियों का हाल

Published : Jun 19, 2026, 09:22 AM IST
Mangal Gochar 2026

सार

Mangal Gochar June 2026: 20 जून को मंगल किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा? मंगल वृषभ राशि में कब से कब तक रहेगा? मंगल के राशि परिवर्तन का अशुभ असर किन राशियों पर सबसे ज्यादा होगा?

Mangal Rashifal June 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को क्रूर ग्रह माना गया है। ये ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। 20 जून 2026 को मंगल मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां ये 2 अगस्त तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, वृषभ राशि के मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि भी रहेगी और मंगल की दृष्टि केतु पर रहेगी। मंगल का राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा मंगल का राशि परिवर्तन...

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, जुलाई 2026 में उन्हें मिलेगी बड़ी गुड न्यूज

मेष राशि

द्वितीय भाव में मंगल का गोचर आपके लिए कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बनेगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए बुरा समय-3 दिन पड़ेंगे भारी

वृषभ राशि

मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होने से इसका प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा। करियर, व्यापार और सामाजिक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

बारहवें भाव में स्थित मंगल आपको सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। विरोधी पक्ष सक्रिय रह सकता है और आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क राशि

ग्यारहवें भाव का मंगल लाभ और उन्नति के संकेत दे रहा है। संपत्ति, भूमि, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे और लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में भी सहयोग मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

दशम भाव में मंगल का गोचर करियर और प्रतिष्ठा के लिए काफी लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। वाहन सुख मिलने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि

नवम भाव का मंगल आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन रिश्तेदारों या करीबी लोगों के साथ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

तुला राशि

अष्टम भाव का मंगल कुछ चुनौतियां पैदा कर सकता है। विवाद और तनाव की स्थितियों से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें, खासकर पैरों या जोड़ों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव पहले से ज्यादा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

सप्तम भाव में मंगल का प्रभाव आपके लिए काफी शुभ रहेगा। साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी और दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु राशि

षष्ठम भाव का मंगल आपके लिए राहत और सफलता लेकर आएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होगा और पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

मकर राशि

पंचम भाव का मंगल शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी तथा निवेश से लाभ मिलने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि

चतुर्थ भाव का मंगल कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है और योजनाओं में रुकावट आ सकती है। आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। कर्ज या कानूनी मामलों को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा।

मीन राशि

तृतीय भाव का मंगल आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। टारगेट समय पर पूरे होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 19 जून 2026: ग्रहण योग करेगा परेशान, 4 राशि वाले न करें रिस्की काम
Gemstone Astrology: क्या हमेशा शुभ फल देते हैं रत्न, कितने समय इन्हें बदल देना चाहिए?