Kal Ka Rashifal 19 जून 2026: मृत्यु योग में बीतेगा दिन, 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

Published : Jun 18, 2026, 03:38 PM IST
Kal Ka Rashifal 19 जून 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 19 जून को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? इस दिन कौन-सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा? 19 जून को किस राशि में ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा?

19 June 2026 Ka Rashifal: 19 जून 2026 गुरुवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां केतु से युति होने पर ग्रहण नाम का अशुभ योग बनाएंगा। वहीं इस दिन मृत्यु, काण, हर्षण और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए बुरा समय-3 दिन पड़ेंगे भारी

मेष राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस से जुड़े लोग नई डील करने से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-
सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, 22 जून से इन 4 राशियों को मिलेगा अचल राजयोग!

वृषभ राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

पैसों से जुड़े मामलों के लिए दिन लाभदायक है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। युवाओं को आज करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। क्रिएटिव कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं। दिन आनंद और मनोरंजन में बीत सकता है।

कर्क राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा नहीं तो छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कानूनी मामलों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संतान की गतिविधि पर नजर रखें।

कन्या राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। मित्रों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या का पालन करें। किसी के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचें। दूसरों के विवाद से दूर रहें।

तुला राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। परिवार में विवाह, सगाई या अन्य शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।

वृश्चिक राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। परिवार में प्रेम और सामंजस्य का वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

धनु राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

सिरदर्द, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं।

मकर राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। पुराने विवाद या अधूरे मामले फिर से सामने आ सकते हैं। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। महत्वपूर्ण और जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी और नए ग्राहकों से लाभ हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। दिन व्यस्त रहने के बावजूद महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Name Astrology: इन 4 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, जुलाई 2026 में उन्हें मिलेगी बड़ी गुड न्यूज
Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए बुरा समय-3 दिन पड़ेंगे भारी