Kal Ka Rashifal 17 जून 2026: कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी

Published : Jun 16, 2026, 01:56 PM IST
Kal Ka Rashifal 17 जून 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 17 जून 2026 को किस राशि में त्रिग्रही योग बनेगा? इस दिन चंद्रमा किस राशि में प्रवेश करेगा? 17 जून को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 

17 June 2026 Ka Rashifal: 17 जून 2026 बुधवार को ध्रुव, व्याघात, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र और गुरु स्थित है। तीन ग्रहों के साथ होने त्रिग्रही योग कर्क राशि में बनेगा, जिसका प्रभाव सभी लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क

मेष राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

कुछ लोग अपनी मीठी बातों से आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सामाजिक गतिविधियों और आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। वर्क प्लेस पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल बदेलगा राशि, 4 राशियों को नौकरी-धन और तरक्की के बनेंगे योग

वृषभ राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। नई संपत्ति, मकान या वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा।

मिथुन राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे, संभलकर रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। निजी जीवन की कुछ उलझनें मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आप भविष्य को लेकर कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। नया मकान खरीदने या संपत्ति में निवेश करने की योजना बन सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। घरेलू कार्यों में आपका मन कम लगेगा। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज या अपच परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान संतुलित रखें। कार्यक्षेत्र में संयमित व्यवहार आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। अचानक धन लाभ या किसी रुके हुए भुगतान की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग और साथ मन को प्रसन्न रखेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।

तुला राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

बीमा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है।

वृश्चिक राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

कुछ लोग बिना वजह आपकी आलोचना कर सकते है। पुराने मित्रों और संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। पॉजिटिव सोच कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा।

धनु राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। संयम से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। लेन-देन के कामों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में हर निर्णय सोच-समझकर लें। अचानक कुछ बाधाएं आपके महत्वपूर्ण कामों में रुकावट पैदा कर सकती हैं।

मकर राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

पैसों की स्थिति पहले से मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा।

मीन राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। नशे और गलत संगति से दूर रहें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा बिल्कुल न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: त्रिपुष्कर योग से मिलेगा 3 गुना फायदा, 4 राशि वाले जमकर कमाएंगे पैसा