Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क

Published : Jun 16, 2026, 09:44 AM IST
Numerology

सार

Love and Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार किन लोगों से प्यार में सावधानी बरतनी चाहिए? प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं किन तारीखों में जन्मे लोग? 23 तारीख को जन्मे लोग करियर को रिश्तों से ज्यादा महत्व क्यों देते हैं?

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता हैं। यहां तक कि उसकी लव लाइफ की प्रीडिक्शन भी की जा सकती है। कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग प्यार के मामलों में खुली सोच रखते हैं जिसके कारण इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। लड़कियों से फ्लर्ट करना इनकी आदत होती है। इसलिए लड़कियों को इन डेट्स पर जन्म लेने वाले लड़कों से सतर्क रहना चाहिए। आगे जानिए इन खास डेट्स के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 5 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, कम उम्र में ही बन जाते हैं अमीर

5 तारीख को जन्मे लोग

जिन लोगों को जन्म किसी भी महीने की 5 तारीख को हुआ है तो उनका संबंध बुध ग्रह से होता है। ये लोग दिखने में आकर्षक और मिलनसार होते हैं। लेकिन ये किसी एक रिश्ते पर नहीं टिकते, इन्हें जीवन में बदलाव पसंद होता है। यही वजह है कि इनके कईं अफेयर होते हैं। ये लोग ज्यादा समय तक किसी एक पार्टनर के साथ रहना पसंद नहीं करते।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 5 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, कम उम्र में ही बन जाते हैं अमीर

7 तारीख को जन्मे लोग

जिन लोगों की जन्म किसी भी महीने की 7 तारीख को हुआ है उन पर केतु ग्रह का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे लोग रहस्यमयी स्वभाव के माने जाते हैं। ये अपने मन की बातें आसानी से किसी से साझा नहीं करते। प्रेम के मामले में ये थोड़े सेल्फिश होते हैं। यही कारण है कि इनके प्रेम संबंध बार-बार बनते-बिगड़ते रहते हैं। इसलिए इन पर भी ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता।

14 तारीख को जन्मे लोग

14 तारीख का मूलांक भी 5 होता है। ऐसे लोग अपनी स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं। इन्हें किसी भी तरह की रोक-टोक पसंद नहीं होती। यदि रिश्ते में अधिक दबाव महसूस हो तो ये उससे दूरी बनाना पसंद कर सकते हैं। इसलिए प्यार के मामले में इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

23 तारीख को जन्मे लोग

23 तारीख को जन्मे लोग बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। ये अपने करियर और प्राथमिकता देते हैं। कई बार महत्वाकांक्षा के कारण रिश्तों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते या उन्हें छोड़ना पसंद करते हैं। इसलिए ये भरोसे के लायक नहीं कहे जा सकते।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: त्रिपुष्कर योग से मिलेगा 3 गुना फायदा, 4 राशि वाले जमकर कमाएंगे पैसा
16 जून को बन रहा है खास योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत