Lucky Name Letters: किन 5 अक्षरों से शुरू होने वाले लोग जल्दी अमीर बन सकते हैं? क्या नाम का पहला अक्षर धन और सफलता पर असर डालता है? नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार कौन-से अक्षर धन योग से जुड़े माने जाते हैं?
Name Letter Predictions: करोड़पति बनना हर इंसान का सपना होता है लेकिन सभी लोगों का सपना पूरा नहीं होता। नेम एस्ट्रोलॉजी की मानें तो नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के नेचर, थिकिंग और सक्सेस के प्रति उसके नजरिए के बारे में काफी कुछ बताता है। कुछ अक्षरों से शुरू होने वाले लोगों में पैसा कमाने की अद्भुत क्षमता होती है। आगे जानिए ऐसे ही 5 अक्षरों के बारे में, जिनसे शुरू होने वाले नाम वाले लोग कम उम्र में ही बहुत ज्यादा पैसा कमा लेते हैं…
ये भी पढ़ें-
Gemstone: लव मैरिज में आ रही रुकावट? ये 4 रत्न बनाएंगे चट मंगनी-पट ब्याह के योग

A अक्षर वालों को कम मिलती है सफलता?
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के A लेटर से शुरू होता है, ऐसे लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें लोगों का नेतृत्व करना पसंद होता है और ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में इन्हें विशेष सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Numerology: जन्म तारीख से जानें आपकी किस्मत में विदेश यात्रा का योग है या नहीं?
K अक्षर वाले किस फील्ड में कमाते हैं धन?
जिन लोगों का नाम K लेटर से शुरू होता है, ये लोग एक बार जो लक्ष्य तय कर लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अपने करियर को लेकर गंभीर रहते हैं, जिसके कारण इन्हें कम उम्र में ही बड़ी आर्थिक सफलता मिल जाती है।
M अक्षर वालों के पास कब आता है पैसा?
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के M लेटर से शुरू होता है, वे लोग अनुशासन में रहने वाले और मेहनती होते हैं। ये लोग धन के मामलों में काफी समझदारी से फैसले लेते हैं, जिससे कम समय में अच्छी संपत्ति बना लेते हैं। इन्हें किस्मत का भी पूरा-पूरा साथ मिलता है।
R अक्षर वाले कैसे बनते हैं अमीर?
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के R अक्षर से शुरू होता है, ऐसे लोग जोखिम लेने से नहीं घबराते। इनमें नई चीजें सीखने और अवसरों को पहचानने की क्षमता होती है। बिजनेस के क्षेत्र में ये कम समय में ही बड़ा नाम कमा लेते हैं। इन्वेस्टमेंट से भी इन्हें काफी पैसा मिलता है।
कैसा होता है S अक्षर वाले लोगों का फ्यूचर?
S लेटर से जिनका नाम शुरू होता है, ऐसे लोग अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल के लिए जाने जाते हैं। ये अपने संपर्कों और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ते हैं। मार्केटिंग, मीडिया और ग्लैमर की फील्ड में इन्हें अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहती है। ये कम उम्र में ही नेम और फेम दोनों कमा लेते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
