Kal Ka Rashifal 16 June 2026: 5 शुभ योगों में बीतेगा दिन, किसे मिलेगी जॉब-कौन शुरू करेगा स्टार्टअप?

Published : Jun 15, 2026, 03:40 PM IST
Kal Ka Rashifal 16 June 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 16 जून 2026 का दिन क्यों खास रहेगा, इस दिन कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? इस दिन कौन-सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा? 16 जून को किस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं?

16 June 2026 Ka Rashifal: 16 जून 2026 मंगलवार को कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, चर, सुस्थिर और त्रिपुष्कर नाम के 5 शुभ योग बनेंगे। त्रिपुष्कर योग में किए गए सभी अच्छे कामों का 3 गुना अधिक फल मिलता है। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल बदेलगा राशि, 4 राशियों को नौकरी-धन और तरक्की के बनेंगे योग

मेष राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने कमजोर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: जन्म तारीख से जानें आपकी किस्मत में विदेश यात्रा का योग है या नहीं?

वृषभ राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि वालों की घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। दिन के अंत में किसी प्रियजन से अच्छी सलाह मिल सकती है। आज बच्चों के भविष्य और करियर को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

मिथुन राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज मित्रों या परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर मतभेद होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा। मनचाहे परिणाम न मिलने से तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।

सिंह राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

दिन की शुरुआत अच्छी होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति मजबूत होती दिखाई देगी।

कन्या राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खानपान में लापरवाही न करें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। प्रियजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

तुला राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों का मन काम में कम लगेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी छवि का विशेष ध्यान रखना होगा। कुछ लोग आपके खिलाफ गलत माहौल बनाने का प्रयास कर सकते हैं। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

परिवार में तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। किसी पुराने निवेश या रुके हुए भुगतान से फायदा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

धनु राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस के विस्तार के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। मनपसंद भोजन मिलेगा।

मकर राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में स्थिति संतोषजनक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी। दूसरों की राय पर निर्भर रहने की बजाय अपने विवेक से निर्णय लें। नौकरी के मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नौकरी या करियर से जुड़ा अच्छा अवसर मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। नई और रहस्यमयी विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल 16 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है। धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतें और लेन-देन सोच-समझकर करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Gemstone: कोर्ट केस में चाहिए सफलता? ये रत्न कर सकता है आपकी मदद
Mangal Gochar 2026: मंगल बदेलगा राशि, 4 राशियों को नौकरी-धन और तरक्की के बनेंगे योग