Name Astrology: इन 4 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, जुलाई 2026 में उन्हें मिलेगी बड़ी गुड न्यूज

Published : Jun 18, 2026, 10:49 AM IST
Name Astrology July 2026

सार

July 2026 Astrology Prediction: जुलाई 2026 में किन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोगों को मिलेगी बड़ी गुड न्यूज? नाम ज्योतिष में नाम का पहला अक्षर किस तरह प्रभावित करता है व्यक्ति का भविष्य?क्या A अक्षर वाले लोगों को जुलाई 2026 में प्रमोशन मिलने के योग हैं?

Name Astrology July 2026: नाम ज्योतिष में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर के आधार पर व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के नेचर पर भी अपना असर डालता है। नाम ज्योतिष की मानें तो कुछ खास अक्षरों से जिनका नाम शुरू होता है, उनके लिए जुलाई 2026 का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इन लोगों को करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। आगे जानिए कौन हैं ये किस्मत वाले…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 5 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, कम उम्र में ही बन जाते हैं अमीर

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम

जिन लोगों का नाम A (अ) अक्षर से शुरू होता है, उनके लिए जुलाई 2026 तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। इनका कोई काम लंबे समय से रुका है तो वह पूरा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है साथ ही बड़ा इंक्रीमेंट भी। बिजनेस में इन्हें लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

ये भी पढ़ें-
Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क

M अक्षर से शुरू होने वाले नाम

जिन लोगों का नाम M (म) अक्षर का शुरू होता है, उन्हें जुलाई 2026 में बड़ी सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट इनके पक्ष में आ सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार होगा। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।

S अक्षर से शुरू होने वाले नाम

जिन लोगों का नाम S (स) अक्षर से शुरू होता है, उनके लिए भी जुलाई 2026 कई खुशियां लेकर आएगा। इन लोगों को अपना मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी गुड न्यूज मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा।

R अक्षर से शुरू होने वाले नाम

जिन लोगों का नाम R (आर) अक्षर से शुरू होता है, उनकी पहले की गई मेहनत जुलाई 2026 में रंग लाएगी। वर्क प्लेस पर इनकी तारीफ होगी। अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और परिवार में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए बुरा समय-3 दिन पड़ेंगे भारी
सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, 22 जून से इन 4 राशियों को मिलेगा अचल राजयोग!