Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए बुरा समय-3 दिन पड़ेंगे भारी
Grahan Yog June 2026: 19 जून को चंद्रमा के राशि बदलने से सिंह राशि में कौन-सा अशुभ योग बनेगा? चंद्रमा और केतु की युति से कौन-सा अशुभ योग बनता है? 19 से 21 जून तक बनने वाले ग्रहण योग का अशुभ असर किन राशियों पर होगा?

कब से कब तक रहेगा ग्रहण योग?
Grahan Yog Rashifal June 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई 2 ग्रह एक ही राशि में होते हैं ये कईं शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। ऐसा ही एक अशुभ योग 19 से 21 जून तक बनने जा रहा है। पंचांग के अनुसार 19 जून को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु के साथ होने से ग्रहण योग का निर्माण होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, केतु और चंद्रमा एक-दूसरे के शत्रु हैं। इन दोनों की युति से बनने वाला ग्रहण योग 4 राशि वालों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध दिलाएगा बड़ी सफलता, 4 राशि वालों के होंगे वारे-न्यारे

मेष वाले ले सकते हैं गलत फैसले
इस राशि के लोगों को ग्रहण योग के दौरान संभलकर रहना होगा नहीं तो इनके गलत फैसले जीवन भर के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इस दौरान ये कोई भी रिस्क वाले काम न करें नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करने की जरूरत है। किसी को भी पैसा उधार न दें।
ये भी पढ़ें-
Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क
सिंह वाले न करें रिस्की काम
चंद्रमा और केतु की युति इसी राशि में बनेगी, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग वाहन सावधानी से चलाएं। मानसिक तनाव बना रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। आत्मविश्वास कम हो सकता है। परिवार के लोग किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोगों को करियर के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में कोई इनके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है। किसी वजह से समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के बिजनेस में भारी नुकसान की संभावना है। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। नया काम शुरू करने का विचार अभी मन से निकाल दें।
कुंभ वालों को मिलेगा धोखा
इस राशि के लोगों के साथ बिजनेस या प्यार में धोखा हो सकता है। इन्हें यात्रा पर जाने से भी बचना चाहिए, नहीं तो घटना-दुर्घटना हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। कानूनी मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।