Gemstone Astrology: क्या हमेशा शुभ फल देते हैं रत्न, कितने समय इन्हें बदल देना चाहिए?

Published : Jun 18, 2026, 04:30 PM IST
Gemstone Astrology

सार

Gemstone Replacement Guide: क्या रत्न हमेशा शुभ फल देते हैं या कभी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कितने समय बाद रत्न बदल देना चाहिए? कौन-से संकेत बताते हैं कि रत्न का प्रभाव कम हो गया है?  

Lucky Gemstones: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि सही रत्न पहनने से करियर, धन, स्वास्थ्य, विवाह तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों में पॉजिटिव परिणाम मिलने लगते हैं। यही वजह है कि लोग ज्योतिषीय सलाह के आधार पर इन रत्नों को पहनते हैं। लेकिन क्या रत्न हमेशा शुभ फल देते हैं? क्या एक बार पहना गया रत्न जीवनभर प्रभावी रहता है? आगे जानिए कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब जो अक्सर लोगों के मन में उठते हैं…

ये भी पढ़ें-
Gemstone: कोर्ट केस में चाहिए सफलता? ये रत्न कर सकता है आपकी मदद

कितने साल पर बदल दें रत्न?

ज्योतिष शास्त्र में हर रत्न के प्रभाव की एक निश्चित समय सीमा बताई गई है। समय के साथ इन रत्नों की ऊर्जा और प्रभाव में कमी आ सकती है। हालांकि यह अवधि रत्न की गुणवत्ता, शुद्धता और उपयोग की स्थिति पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर मोती 2 से 3 वर्ष, मूंगा लगभग 3 वर्ष, पन्ना 3 से 5 वर्ष, पुखराज 4 से 7 वर्ष और नीलम 5 वर्ष तक प्रभावी माना जाता है। इसके बाद रत्न को बदलने की आवश्यकता पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Gemstone: लव मैरिज में आ रही रुकावट? ये 4 रत्न बनाएंगे चट मंगनी-पट ब्याह के योग

ऐसी स्थिति में भी तुरंत उतार दें रत्न

विद्वानों की मानें तो यदि रत्न की चमक फीकी पड़ने लगे, उसमें दरार आ जाए, उसका रंग बदलने लगे या उसे पहनने के बाद निगेटिव परिणाम मिलने लगे तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में इन रत्नों को तुरंत निकाल देना चाहिए और किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेना चाहिए।

महादशा-अंतर्दशा में बदल दें रत्न

विद्वानों के अनुसार जन्म कुंडली में ग्रहों की महादशा या अंतर्दशा बदल जाए, तब भी रत्न बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। क्योंकि ज्योतिष वर्तमान स्थिति देखकर रत्न पहनने की सलाह देते हैं। भविष्य में जब ग्रहों की महादशा या अंतर्दशा बदलती है तो वह उन रत्नों का प्रभाव कम हो जाता है। इस स्थिति में उन रत्नों को उतार देना ही बेहतर होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

विद्वानों का कहना है कि केवल समय पूरा होने पर रत्न बदलना जरूरी नहीं होता। यदि रत्न अच्छी स्थिति में है और शुभ परिणाम दे रहा है, तो उसे लंबे समय तक पहना जा सकता है। किसी भी रत्न को पहनने और उसे बदलने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 19 जून 2026: मृत्यु योग में बीतेगा दिन, 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
Name Astrology: इन 4 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, जुलाई 2026 में उन्हें मिलेगी बड़ी गुड न्यूज