Gemstone Rules: रत्न पहनने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह

Published : Jun 13, 2026, 03:14 PM IST
Astrology Gemstones Rules

सार

Astrology Gemstones: क्यों बिना ज्योतिषी की सलाह के रत्न नहीं पहनना चाहिए? नकली, टूटा हुआ या दरारयुक्त रत्न पहनने से क्या उसका प्रभाव कम हो जाता है? रत्न धारण करते समय सही धातु, सही उंगली और सही विधि का ध्यान रखना क्यों जरूरी माना जाता है?

Gemstone Effects: ज्योतिष शास्त्र में शुभ फल पाने के लिए और परेशानियों से बचने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। इन रत्नों को अंगूठी में, ब्रेसलेट में और लॉकेट के रूप में पहना जाता है। इन रत्नों के पहनने के बाद जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं लेकिन कईं बार ऐसा नहीं भी होता। यानी रत्न पहनने के बाद भी मनचाहे लाभ नहीं मिल पाते। इसके पीछे कुछ खास गलतियां हो सकती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 गलतियां…

ये भी पढ़ें-
क्या मोती पहनने से गुस्सा नहीं आता? जानें रत्नों से जुड़े ऐसे ही 5 बड़े सवालों के जवाब

बिना कुंडली देखे रत्न पहन लेना

कुछ लोग दूसरों की सलाह मानकर या इंटरनेट पर पढ़कर अपनी मनमर्जी से कोई भी रत्न पहन लेते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है और उसी के अनुसार रत्न का चयन किया जाता है। आपके लिए सही रत्न कौन-सा है ये सिर्फ योग्य ज्योतिषी ही बता सकते हैं। गलत रत्न लाभ की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें-
पैसा नहीं टिकता? ये 4 रत्न बढ़ा सकते हैं आपका बैंक बैलेंस

नकली या दोषयुक्त रत्न न पहनें

आजकल बाजार में असली दिखने वाले नकली रत्न बहुत ज्यादा देखने में आते हैं। कम कीमत होने के कारण लोग इन्हें खरीदकर पहन भी लेते हैं। लेकिन नकली होने के कारण ये अपना प्रभाव नहीं दिखाते। इनके अलावा टूटा हुआ, दरारयुक्त या दोषयुक्त रत्न भी उतने प्रभावी नहीं होते। इसलिए हमेशा प्रमाणित और अच्छी गुणवत्ता वाला रत्न ही पहनना चाहिए।

गलत धातु या उंगली में रत्न पहनना

ज्योतिष शास्त्र में हर रत्न के लिए विशेष धातु और उंगली निर्धारित बताई गई है। जैसे माणिक्य सोने में और अनामिका उंगली में, जबकि पन्ना कनिष्ठिका में पहनने की सलाह दी जाती है। यदि रत्न गलत धातु या गलत उंगली में पहना जाए तो इससे मनचाहे लाभ लाभ नहीं मिल पाते। इसके लिए भी ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।

सही मुहूर्त और विधि से न पहनना

ज्योतिष शास्त्र में रत्न धारण करने के लिए विशेष दिन, नक्षत्र और मंत्र बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी है। बिना मुहूर्त देखे और गलत विधि से पहने गए रत्नों का भी पूरा फल नहीं मिल पाता। इसलिए रत्न धारण करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगी एक्सट्रा इनकम
Name Astrology: M से शुरू होता है नाम, जानें किस उम्र में बना पाएंगे आप अपना घर?