Gemstone Astrology: क्या मोती पहनने से गुस्सा और तनाव कम हो सकता है? धन लाभ और समृद्धि के लिए कौन-सा रत्न सबसे शुभ माना जाता है? नीलम रत्न किसे पहनना चाहिए और इसे पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Gemstone Wearing Rules: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों से शुभ फल पाने के अनेक उपाय बताए गए हैं। रत्नों की अंगूठी पहनना भी इन उपायों में से एक है। रत्नों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। कोई जानना चाहता है कि कौन-सा रत्न धन लाभ दिलाता है, तो कोई यह समझना चाहता है कि क्या मोती पहनने से मानसिक शांति मिलती है। आगे जानिए रत्नों से जुड़े 5 सबसे आम सवालों के जवाब…

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियों के होंगे बुरे हाल-सेहत और संतान से रहेंगे परेशान

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या मोती पहनने से गुस्सा कम आता है?

ज्योतिष शास्त्र में मोती को चंद्र ग्रह का रत्न माना जाता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से मन शांत रहता है और क्रोध पर नियंत्रण रहता है। जिन लोगों को बात-बात पर क्रोध आता है, उन्हें मोती पहनने की सलाह दी जाती है। लेकिन मोती पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: नाम की स्पेलिंग में एक से ज्यादा 'A' वाले लोग लकी होते हैं या अनलकी?

कौन-सा रत्न पहनने से धन लाभ हो सकता है?

धन और समृद्धि के लिए ज्योतिष शास्त्र में कईं रत्न बताए गए हैं। इनमें पुखराज, पन्ना और कुछ स्थितियों में माणिक्य (रूबी) को भी विशेष शुभ माना जाता है। कौन-सा रत्न आपके लिए लाभकारी रहेगा, इसका निर्णय आपकी जन्म कुंडली में स्थित ग्रहों पर निर्भर करता है।

क्या बिना कुंडली देखे रत्न पहन सकते हैं?

कुछ लोग बिना विशेषज्ञों से पूछे कोई भी रत्न धारण कर लेते हैं, ये पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से जीवन में नई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। गलत रत्न पहनने से मनचाहा लाभ नहीं मिलता और कुछ मामलों में निगेटिव प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए भूलकर भी ये गलती न करें।

नीलम रत्न किसे पहनना चाहिए?

नीलम शनि ग्रह से संबंधित रत्न है। इसे पहनते समय बहुत सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर ज्योतिष के कहने पर आप इसे पहन लें और इसके बाद आपको अपनी लाइफ में निगेटिविटी का अहसास हो तो इसे तुरंत उतार दें। कई बार ग्रहों की अंतर्दशा और प्रत्यंतर्दशा आपकी पेरशानी बढ़ा सकती है।

राशि के अनुसार रत्न पहनना कितना जरूरी है?

हर राशि के लिए कुछ विशेष रत्न शुभ माने जाते हैं। राशि के अनुसार सही रत्न चुनने से ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने की मान्यता है। हालांकि अंतिम निर्णय कुंडली के आधार पर ही लेना चाहिए। बिना सोचे-समझे रत्न पहनने से लाइफ में निगेटिविटी आ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।