
Nazar Protection Trend: कुछ साल पहले तक पहले जहां बुरी नजर से बचने के लिए नींबू, मिर्ची और काले टीके का यूज किया जाता है, वहीं अब इनकी जगह एविल आई ने ले ली है। Evil Eye यानी नीली आंख वाला सिंबल सिर्फ विदेशी कल्चर या ट्रैवल शॉप्स में देखने को मिलता था, लेकिन अब ये Gen Z की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। फोन कवर, ब्रेसलेट यहां तक कि रूम डेकोर के लिए इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। आगे जानिए क्या है इविल आई और ये किस तरह काम करती है…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 25-31 May 2026: मई का अंतिम सप्ताह 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, साप्ताहिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल
एविल आई यानी डरावनी आंख, इसका सिंबल नीले रंग की आंख जैसा दिखाई देता है। इसे तुर्की, ग्रीस, मिडिल ईस्ट और कई एशियाई देशों में सुरक्षा और पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। धीरे-धीरे ये भारत में भी फेमस हो रहा है। युवाओं का मानना है कि एविल आई नकारात्मक ऊर्जा को वापस लौटा देता है और व्यक्ति को बुरी नजर से बचाता है। एविल आई का उपयोग सिर्फ धार्मिक कारण से ही नहीं, बल्कि फैशन के तौर पर भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां होती हैं Best Life Partner
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, वाट्सप आदि पर #EvilEye और #NazarProtection जैसे हैशटैग बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यही कारण है किGen Z के बीच इसका क्रेज भी लगातार बढ़ रहा है। युवा इसे अपनी स्टाइल से जोड़कर देखते हैं जिससे वे कूल नजर आएं। वहीं कई युवा मानते हैं कि एविल आई उन्हें नेगेटिविटी और बुरी नजर से बचाने का काम करता है।
कुछ लोग मानते हैं कि एविल आई एक तरह का सुरक्षा कवच है जो निगेटिविटी से हमें बचाती है। इसलिए लोग इसका ब्रेसलेट, नेकलेस यहां तक कि फोन कवर पर भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर को बुरी नजर से बचाने के लिए मुख्य दरवाजे पर इसे टांग देते हैं। एविल आई को ऑफिस डेस्क पर रखने का चलन भी बढ़ता जा रहा है जिससे आस-पास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।