Grahan Yog 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशियों पर गिरेगी गाज, धन हानि-नौकरी में डिमोशन के संकेत

Published : Oct 15, 2026, 01:53 PM IST
Grahan Yog 2026

सार

Moon Rahu Conjunction 2026: ज्योतिष शास्त्र में कईं अशुभ योग बताए गए हैं, ग्रहण योग भी इनमें से एक है। जब चंद्रमा की युति राहु या केतु से होती है तो चंद्र ग्रहण योग बनता है। अक्टूबर में अशुभ योग कुंभ राशि में बनने जा रहा है।

Grahan Yog Horoscope 2026: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, 21 अक्टूबर की सुबह चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से चंद्र ग्रहण योग बनेगा जो 23 अक्टूबर तक रहेगा। ये अशुभ योग 5 राशि वालों के लिए बहुत अशुभ फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां जिन्हें इस योग से सावधान रहने की जरूरत है…

वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

इस राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम रखें, ताकि छोटी बात बड़ा विवाद न बने।

ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 1 नवंबर से बनेगा ध्वज योग, 4 राशियों को धन लाभ-तरक्की के मौके, मिलेगी बड़ी गुड न्यूज

कर्क राशि वाले बड़े फैसले न लें

इस राशि वालों को भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में नई डील करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग

सिंह राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है या फिर पुराना रोग फिर से उभर सकता है। पत्नी या अन्य किसी परिजन से बहस की स्थिति बन सकती है। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के लोगों की टेंशन कुछ ज्यादा बढ़ सकती है। रिश्तों और सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद संभव हैं। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। यात्रा के दौरान सामान और जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखें।

कुंभ राशि वाले रहें सावधान

इसी राशि में ग्रहण योग बनने जा रहा है, इसलिए इन्हें सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: गुरु की राशि में चंद्रमा चमकाएगा किस्मत, 3 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन-प्यार
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: किस दिशा में यात्रा करना अशुभ? जानें आज की लकी 4 राशियां और शुभ मुहूर्त