Guru Gochar June 2026: जून 2026 में गुरु ग्रह कब राशि बदलेगा? गुरु के कर्क राशि में जाने से किन 5 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा? धनु राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में जाना क्यों माना जा रहा है शुभ?
Guru Gochar Rashifal 2026: सौरमंडल में जो नवग्रह बताए गए हैं, उनमें गुरु ग्रह भी एक है। इसे बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। वैवाहिक सुख, ज्ञान, धर्म, शिक्षा आदि का अनुमान इसी ग्रह की स्थिति देखकर लगाया जाता है। 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में गुरु उच्च का हो जाता है यानी बहुत ही शुभ स्थिति में माना जाता है। गुरु के राशि परिवर्तन से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…
गुरु का कर्क राशिमें प्रवेश इस राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन्हें अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। इनके आत्मविश्वास में वृद्धिहोगी और करियर में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इनके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी।
36
मिथुन वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के लोगों के लिए गुरु का गोचर भाग्य वृद्धि कराने वाला माना जा रहा है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे। युवाओं को मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस-नौकरी में टारगेट पूरे होने से खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही ठीक हो जाएंगी।
गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को सम्मान और पद प्रतिष्ठा में लाभ मिल सकता है। निवेश से फायदा होने की संभावना रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है। संतान के साथ संबंध अच्छे होंगे। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है।
56
तुला वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शादी-विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। गुरु का ये राशि परिवर्तन इन लोगों के लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इनके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
66
धनु वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी
इस राशि के स्वामी स्वयं गुरु ग्रह ही है। गुरु के कर्क राशि में जाने से इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में तरक्की हो सकती है। मकान, दुकान या अन्य कोई प्रॉपर्टी ये लोग खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.