Guru Purnima 2026 Rashifal: 29 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर गुरु, सूर्य और चंद्रमा के विशेष राशियों में होने से समसप्तम नाम का शुभ योग बनेगा। 4 राशियों के लिए ये फायदेमंद रहेगा।
Ashadh Purnima 2026 Grah Gochar: 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा पर एक खास ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है। इस दिन गुरु और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा ठीक सामने मकर राशि में स्थित होगा। इस स्थिति के चलते शक्तिशाली समसप्तक योग इस दिन बनेगा। ज्योतिष में इसे प्रभावशाली योग माना जाता है, जो कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मेष वालों को मिलेगा सम्मान
समसप्तक योग आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं।
35
कर्क वालों की चमकेगी किस्मत
इस योग का सबसे अधिक प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोगों के बीच आपका प्रभाव मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से इजाफा होगा। सेहत भी पहल से ठीक रहेगी।
कन्या राशि वालों को मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के संकेत हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.