Holi 2026 Lucky Colours: इस बार होली पर्व को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। कुछ स्थानों पर ये पर्व 3 तो कुछ स्थानों पर 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार रंगों से होली खेलने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Holi Lucky Colours According Zodiac Sign: हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली उत्सव मनाया जाता है। तिथियों की गड़बड़ के चलते इस बार होली उत्सव 3 और 4 मार्च, यानी 2 दिन मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली पर अगर राशि अनुसार रंगों का उपयोग किया जाए तो कई सारी परेशानियों से बचा जा सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए किस राशि के लिए कौन-सा रंग लकी साबित हो सकता है…
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये राशि ऊर्जा का प्रतीक है। इस राशि के लोग वाले दिन लाल या इससे मिलते-जुलते रंगों से होली खेलें तो इनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।
वृषभ राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं, जो भौतिक सुख-संपत्ति प्रदान करते हैं। इस राशि के लोग चमकीले रंग जैसे गोल्डन, सिल्वर आदि से होली खेलें तो इन पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी और धन-वैभव की प्राप्ति होगी।
413
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह का रंग हरा बताया गया है, इसलिए इस राशि के लोगों को हरे रंग या इससे मिलते-जुलते शेड्स के रंगों से होली खेलना चाहिए। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
513
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन का कारक हैं। इस राशि वाले पूर्णिमा तिथि की रात को चंद्रमा को दूध से अर्ध्य दें और केसरिया रंग से होली खेलें। इससे इनकी परेशानियां कुछ ही दिनों में समाप्त हो सकती है।
613
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को केसरिया और लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें समाज में मान-सम्मान मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन के योग भी मिल सकते हैं।
713
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग होली खेलने के लिए हर्बल रंगों का उपयोग करें जो फूल-पत्तियों से बनाए गए हों। इससे इनके जीवन में खुशहाली और सुख-समद्धि बनी रहेगी।
813
तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग होली खेलने के लिए पीले, आसमानी या अन्य किसी चमकीले रंग का प्रयोग करें। इससे इनके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और धन लाभ के योग भी बनते हैं।
913
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल को लाल ग्रह भी कहा जाता है। इसलिए इस राशि के लोग होली खेलने के लिए ये लाल, गुलाबी और डार्क रंगों का इस्तेमाल करें तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
1013
धनु राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले होली खेलने के लिए पीले या इससे मिलते-जुलता रंगों का उपयोग करें। ऐसा करने से इससे इनकी लव लाइफ में खुशियां और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
1113
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं जो कर्म के अनुसार सभी को फल देते हैं। इस राशि के लोग नीले, ब्राऊन या अन्य किसी डार्क रंगों से होली खेल सकते हैं। इससे इनके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।
1213
कुंभ राशि
इस राशि स्वामी भी शनिदेव ही हैं। होली खेलने के लिए इस राशि के लोग नीले, सफेद, काले और चॉकलेटी रंगों का उपयोग कर सकते हैं। इससे इनके जीवन में चल रही परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
1313
मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि के लोग होली खेलने के लिए ये पीले, केसरिया, ऑरेंज या इससे मिलते-जुलते रंगों का उपायोग करें। इस उपाय से इनके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.