Kalsarp Yog Rashifal: वर्तमान में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में हैं। ऐसा होने से तक्षक नाम का कालसर्प योग बना है। इस खतरनाक योग के चलते 3 राशि वालों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Kalsarp Yog Effect: ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प योग को बहुत ही अशुभ माना गया है। वर्तमान में राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं। इन दोनों के बीच अन्य सभी ग्रह (सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र, गुरु, शनि और चंद्रमा) के होने से तक्षक नाम का कालसर्प योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत ही खतरनाक माना गया है। कुछ राशि के लोगों पर इस कालसर्प दोष का बहुत ही बुरा असर होने वाला है। इनके जीवन में कोई बड़ी घटना-दुर्घटना हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 3 राशियां…
इस राशि के लोगों किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी इनके जीवन में अचानक आ सकती है। पैसों की तंगी बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी इन्हें किसी से लोन लेना पड़ सकता है। वाहन या मशीनरी के कामों में ज्यादा पैसा खर्च होगा। संतान के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे अभी इसका विचार त्याग दें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी-बिजनेसी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।
वर्तमान में केतु इसी राशि में स्थित है। इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना बन रही है। इनका पारिवारिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार के अन्य सदस्य जैसे पिता और भाइयों से किसी बात पर बड़ा विवाद होने के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कुछ लोग डिप्रेशन की स्थिति में भी जा सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
44
कुंभ राशि रहें सावधान
इस समय राहु इसी राशि में है। साथ ही इस राशि में अंगारक और ग्रहण योग भी बन रहा है। इस राशि वालों के लिए ये समय बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाला है। इनकी सेहत अचानक खराब हो सकती है। मान-सम्मान में हानि होगी। कोई अपना व्यक्ति ही इनको धोखा दे सकता है। संतान की सेहत को लेकर भी अस्पतालों में दौड़-भाग करनी पड़ेगी। पैसों की तंगी के कारण कोई जरूरी काम आ सकता है। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.