Holi Ke Upay In Hindi: इस बार होलिका दहन 2 मार्च, सोमवार को किया जाएगा। होलिका दहन की रात को तंत्र-मंत्र और ज्योतिष उपायों के लिए बहुत खास माना गया है। होलिका दहन की रात को कुछ खास मंत्रों का जाप करने से परेशानियों से बचा जा सकता है।
Holi Ke Totke In Hindi: हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 2 मार्च, सोमवार को किया जाएगा। होलिका दहन की रात बहुत ही खास होती है। इसे तंत्र-मंत्र, टोने-टोटके व ज्योतिष उपायों के लिए बहुत ही खास माना गया है। मान्यता है कि होलिका दहन की रात अगर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो दुर्भाग्य से बचा जा सकता है। ये 10 मंत्र कौन-से हैं और इनका जाप कैसे करें, आगे जानिए…
ये भी पढ़ें-
Holika Dahan Real Time: 2 या 3 मार्च, होलिका दहन करने का सही टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त
होलिका दहन की रात के 10 मंत्र
1. ऊं उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्॥
2. ऊं वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि।
तन्नो नरसिंह प्रचोदयात॥
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 2 या 3 मार्च, कब है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?
3. ऊं नृम नरसिंहाय शत्रुबल विदीर्नाय नमः॥
4. ऊं क्ष्रौं (या श्रौं) नमः॥
5. ऊं नमो भगवते नरसिंहाय नम:
6. ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
7. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
8. ऊं नमो नारायणाय
9. ऊं विष्णवे नमः
10. ऊं होलिकायै नमः
होलिका दहन की रात कैसे करें मंत्रों का जाप?
1. होलिका दहन की रात किसी एकांत स्थान पर बैठकर ये मंत्र जाप करना चाहिए।
2. मंत्र जाप से पहले स्नान करके शुद्ध हो जाएं संभव हो तो लाल वस्त्र पहनें।
3. मंत्र जाप रात 12 से 3 बजे के बीच करना चाहिए।
4. मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें।
5. किसी विशेष सिद्धि के लिए मंत्र जाप कर रहे हों तो उसके लिए संकल्प जरूर लें।
6. मंत्र जाप के दौरान शुद्ध घी का दीपक निरंतर जलते रहना चाहिए।
7. मंत्र जाप के बाद रुद्राक्ष की माला को नदी में प्रवाहित कर दें।
8. मंत्र जाप कम से कम 11 माला अवश्य करें। एक माला यानी 108 बार।
9. मंत्र जाप के बाद अपनी इच्छा के अनुसार जरूरतमंदों को दान जरूर करें।
10. मंत्र का जाप आसन पर बैठकर ही करें, तभी इसका पूरा फल मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
