Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: गजकेसरी योग बढ़ाएगा गुड लक, 3 राशि वालों की किस्मत को लगेंगे पंख

Published : Mar 25, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 25 मार्च, बुधवार को चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन शुक्र भी राशि बदलेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार…

PREV
113
25 मार्च 2026 का राशिफल

25 March 2026 Ka Rashifal: 25 मार्च 2026 को मेष राशि वाले पुराने रोगों से परेशान रहेंगे, बिजनेस में लाभ होगा। वृषभ राशि वाले संतान पर नजर रखें, लव लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव है। मिथुन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कर्क राशि वाले परेशान रहेंगे, ये अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
कब है चैत्र नवरात्रि 2026 की नवमी तिथि, 26 या 27 मार्च? जानें मुहूर्त, महत्व और उपाय

213
मेष राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है।

ये भी पढ़ें-
Navratri 2026 Kanya Pujan: मुहूर्त से लेकर मंत्र तक, पूरी जानकारी एक ही जगह

313
वृषभ राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों के सोचे हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान पर नजर रखें।

413
मिथुन राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों के अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।

513
कर्क राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। साझेदारी के कामों में फायदा होगा। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। चुनौतियां के चलते परेशान हो सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों से कोई बड़ी गलती आज हो सकती है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें।

713
कन्या राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ सुखमय रहेगी। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। जवाबदारी के काम ठीक समय पर निपट सकते हैं।

813
तुला राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपके फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं जिससे चलते डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसा भी काफी खर्च होगा जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग अचानक किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा।

1013
धनु राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग लेनदेन में सावधानी रखें। ऑफिस का काम समय पर निपटने से राहत की सांस लेंगे। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। नौकरी के कुछ नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। संतान सुख मिलेगा।

1313
मीन राशिफल 25 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)

दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। पैसे की तंगी के कारण परेशान रहेंगे। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहने में भलाई है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories