Aaj Ka Rashifal In Hindi: 24 मार्च, मंगलवार को प्रीति, आयुष्मान, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए आ किस राशि के लिए कैसा रहेगा मंगलवार…
24 March 2026 Ka Rashifal: 24 मार्च 2026 को मेष राशि वाले की लव लाइफ अच्छी रहेगी, नए दोस्त बन सकते हैं। वृषभ राशि वाले विदेश जा सकते हैं, अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को गिफ्ट मिलेगा, पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कर्क राशि वालों का मन अशांत रहेगा, ननिहाल पक्ष का सपोर्ट मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए दोस्त मिल सकते हैं जो भविष्य में बहुत काम आएंगे। छोटी-मोटी समस्या आ सकती है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सेहत ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग अपनी बातों से बिगड़े काम निकाल लेंगे। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे लाभ मिलेगा।
413
मिथुन राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन करने से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई मंहगा उपहार आपको मिल सकता है। कोई भी सामान खरीदते समय सावधान रहें नहीं तो आप ठगे जा सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों से किसी बात पर विवाद संभव है।
513
कर्क राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकता है। ननिहाल पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कोई जरूरी काम अटक सकता है जिससे आपका मन अशांत रहेगा।
613
सिंह राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग बिजनेस की नई योजना बनाएंगे। पढ़ाई को लेकर सावधान रहें नहीं तो मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। इन्हें प्रॉपर्टी से बड़ा लाभ हो सकता है। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
713
कन्या राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग किसी बात पर घर वालों से नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। घर में बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला न लें।
813
तुला राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग आज अपने लाइफ पार्टनर से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं मन में ईर्ष्या की भावना रहेगी। घर और नौकरी के बीच संतुलन बनाए रखना कठिन होगा। कोई जरूरी काम बिगड़ सकता है। दिन शांति से बीतेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
913
वृश्चिक राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। संतान के प्रति दायित्वों को निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।
1013
धनु राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। भोग-विलास के संसाधनों में वृद्धि होगी। ये लोग आज नया वाहन खरीद सकते हैं। अपनी क्षमता पर आपको विश्वास नहीं होगा। पड़ोसियों से चल रहा विवाद समाप्त होने के योग बन रहे हैं।
1113
मकर राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज आफ धार्मिक विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। शाम को दोस्तों से मिलकर खुशी का अनुभव होगा। घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल रहेगा।
1213
कुंभ राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। नौकरी में आपको अपनी उपयोगिता सिद्ध करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं, यही आपके लिए अच्छा है।
1313
मीन राशिफल 24 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लोगों को आपके ऊपर बहुत विश्वास रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रखने के लिए आप व्यायाम शुरू कर सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.