Iran Israel War Impact: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को 20 दिन से अधिक का समय हो चुका है। इस युद्ध का असर देश-दुनिया की अर्थ व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। क्रूड आइल की कीमतें जहां आसमान छू रही हैं वहीं शेयर बाजार में भी उथल-पुथल मची हुई है।

global economy crisis 2026: 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। इसके बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान भी अपनी पूरी ताकत के साथ इन दोनों देशों को जवाब दे रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे इस युद्ध का असर पूरी दुनिया की अर्थ व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। अनेक देशों में तेल और एलपीजी की किल्लत बनी हुई है वहीं इनकी कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में इस युद्ध का दुनिया के बिजनेस और अर्थ व्यवस्था पर कैसा असर हो सकता है, जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से…

ये भी पढ़ें-
America Iran War Prediction: अमेरिका-ईरान जंग पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बताया कब बंद होगा यह नरसंहार!

मीन राशि में शनि-सूर्य बढ़ाएंगे ऊर्जा संकट

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार इस समय मीन राशि में सूर्य और शनि की युति बनी हुई है। मीन जल तत्व की राशि और शनि तेल का कारक है, वहीं सूर्य सरकार व सत्ता का प्रतिनिधि है। ये स्थिति सीधे तौर पर समुद्री मार्गों पर सैनिक गतिविधि और बिजनेस में आने वाली रूकावट का संकेत दे रही है। ग्रहों की ये युति तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का कारण हो सकती है, जिसका असर हर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-
Ashtadasha Yoga: सूर्य-बुध का अष्टादश योग, इन 5 राशि वालों को होगा बंपर लाभ!

मंगल-राहु दे रहे बड़े नुकसान का संकेत

कुंभ राशि पर नजर डालें तो इस समय इसमें मंगल और राहु की युति बनी हुई है, जिससे अंगारक नाम के अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। कुंभ वायु तत्व की राशि है जो नेटवर्किंग से संबंधित मानी जाती है। इस राशि में मंगल-राहु की युति वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट ला सकता है। साथ ही साइबर हमलों से बैंकिंग क्षेत्र में अचानक बड़ा आर्थिक नुकसान भी संभव है।

गुरु दिलाएगा परेशानी से राहत

जंग के इस दौर में सबसे बड़ी उम्मीद है देवगुरु बृहस्पति। गुरु ग्रह इस समय मिथुन राशि में है। मिथुन राशि संचार, धर्म, और बुद्धि की राशि है। गुरु का इस राशि में होना अन्य शक्तिशाली देशों को इस युद्ध में मध्यस्थता करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे कूटनीतिक बातचीत के जरिए इस समस्या का हल खोजा जाएगा। चूंकि भारत गुरु ग्रह से सीधा संबंध रखता है इसलिए इस कूटनीति बातचीत में भारत बड़ी भूमिका निभाएगा


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।