Chaitra Navratri 2026 Navmi Date: इस बार चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 2 दिन रहेगी जिसके चलते लोगों को कन्फ्यूजन हो रहा है कि नवमी तिथि की पूजा किस दिन करें? आगे जानिए कब है चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि?

Navmi Tithi Kab Hai: इस बार चैत्र मास की नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 27 मार्च तक मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि बहुत ही खास मानी गई है। इस बार नवमी तिथि का संयोग 2 दिन बन रहा है, जिसके चलते इस तिथि से जुड़ी पूजा, उपाय आदि कब करें, इसे लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें कब है चैत्र नवरात्रि 2026 की नवमी तिथि…

ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?

कब है चैत्र नवरात्रि 2026 की नवमी तिथि?

ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार 26 मार्च, गुरुवार की दोपहर 11 बजकर 49 मिनिट से चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि शुरू होगी, जो 27 मार्च, शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 07 मिनिट तक रहेगी। चूंकि नवमी तिथि का सूर्योदय 27 मार्च को होगा, इसलिए इसी दिन नवमी तिथि से संबंधित उपाय, पूजा आदि किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-
Ram Navami 2026 Date: राम नवमी कब है 26 या 27 मार्च, जानिए क्यों है दो दिनों का कन्फ्यूजन, पूजा कब?

नवमी तिथि पर कौन-सी देवी की पूजा करें?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। देवी सिद्धिदात्री की कृपा से ही सभी तरह की सिद्धियां साधक को प्राप्त होती हैं। देवी के इस रूप की पूजा देवता, असुर, गंधर्व, नाग आदि सभी करते हैं। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने इसी तिथि पर श्रीराम के रूप में अवतार लिया था।

27 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 07:59 से 09:30 तक
दोपहर 12:07 से 12:56 तक
दोपहर 12:32 से 02:03 तक
शाम 05:05 से 06:36 तक

चैत्र नवरात्रि 2026 नवमी तिथि के उपाय

1. चैत्र मास की नवमी तिथि पर कन्या पूजन करना बहुत शुभ फल देने वाला माना गया है।
2. नवमी तिथि पर जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, अनाज आदि का दान करना चाहिए।
3. नवमी तिथि पर देवी मंत्रों का जाप करें या दुर्गा सप्तशती का पाठ किसी योग्य ब्राह्मण से करवाएं।
4. नवमी तिथि पर रुद्रचण्डी हवन करवाने से घर की सभी समस्याओं का समाधान होता है।
5. नवमी तिथि पर देवी का अभिषेक करें। ऐसा करते समय देवी मंत्रों का जाप भी करते रहें।