Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 जून 2026 को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? इस दिन कौन-से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे? 5 जून को किन-किन राशियों को धन लाभ होने की संभावना बन रही है?
5 June 2026 Ka Rashifal: 5 जून 2026 शुक्रवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन ब्रह्म, इंद्र, ध्रूम और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग होने से इस दिन का विशेष महत्व माना जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
करियर के लिए दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। बच्चों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और खानपान को संतुलित रखें। बजट के अनुसार कार्य करना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।
413
मिथुन राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों के साथ मतभेद होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहें। पड़ोसियों से अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म होगा। धन से संबंधित काम पूरे होंगे।
513
कर्क राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। साझेदारी में नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कोई मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं।
613
सिंह राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यशैली में सुधार की जरूरत होगी। महत्वपूर्ण बैठकों के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। सेहत का ध्यान रखें।
713
कन्या राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों का अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को तनाव हो सकता है। बातचीत में संयम रखें, आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है। खान-पान में नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे।
813
तुला राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
वर्क प्लेस पर आज किसी से बहस हो सकती है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। दौड़-भाग अधिक रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। अनुभवी लोगों की राय भी आपके कुछ काम नहीं आ पाएगी।
913
वृश्चिक राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत का लाभ मिलेगा। मार्केटिंग और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी या यात्रा के योग बन सकते हैं। ये लोग दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं। हाथ से फायदे का कोई मौका निकल सकता है।
1013
धनु राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग झूठ बोलने से बचें। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शिक्षा से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। विदेश में रह रह रहे लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। अटके काम पूरे हो सकते हैं।
1113
मकर राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपको काम करने में काफी आनंद आएगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
1213
कुंभ राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार विस्तार की योजनाओं में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिलने के योग हैं।
1313
मीन राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आय के नए स्रोत मिलने से उत्साह रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को परिवार का सहयोग मिल सकता है। संपत्ति खरीदने के योग हैं और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.