
Kal Ke Shubh Muhurat: 15 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये छठ उत्सव का सबसे मुख्य दिन है। इस दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। साथ ही छठी मैया की पूजा भी की जाती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन मूसल, गद, गण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: कब और किस समय दें डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें पटना से मुंबई तक सूर्यास्त का टाइम
छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। 15 नवंबर को सूर्यास्त लगभग 5 बजे होगा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय अलग हो सकता है। इसलिए अपने शहर के स्थानीय समय के अनुसार अर्घ्य दें। जानें देश के प्रमुख शहरों में संध्या अर्घ्य का समय…
- दिल्ली: शाम 5:28 बजे
- मुंबई: शाम 6:00 बजे
- प्रयागराज: शाम 5:14 बजे
- लखनऊ: शाम 5:16 बजे
- कानपुर: शाम 5:19 बजे
- अलीगढ़: शाम 5:25 बजे
- पटना: शाम 5:01 बजे
- रांची: शाम 5:04 बजे
- वाराणसी: शाम 5:10 बजे
- जयपुर: शाम 5:36 बजे
- कोलकाता: शाम 4:53 बजे
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
रविवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।
रविवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस उपाय से आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
रविवार को राहुकाल दोपहर 04 बजकर 16 मिनट से शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 15 11:34 AM
चन्द्रास्त - Nov 15 10:35 PM
यम गण्ड - 12:11 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:54 PM – 4:16 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:54 PM
वर्ज्यम् - 05:25 AM – 07:13 AM, 03:56 AM – 05:43 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।