
15 November 2026 Rashifal: पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। रविवार को मूसल, गद, गण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 योग बनेंगे। इनमें कुछ योग शुभ तो कुछ अशुभ फल देने वाले माने जाते हैं। इसके अलावा चंद्रमा धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार...
रविवार का दिन आपके लिए कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों को अपने काम में सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस में भी स्थिति मजबूत होगी। किसी धार्मिक यात्रा या आयोजन में जाने का प्लान बन सकता है। काफी समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: कब और किस समय दें डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें पटना से मुंबई तक सूर्यास्त का टाइम
आज आर्थिक मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। कारोबार में किसी करीबी मित्र का साथ मिलने से मुश्किल काम आसान होंगे। कोई बड़ा व्यावसायिक सौदा आपके पक्ष में सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
आज अपनी बात मनवाने की जिद आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। दूसरों की राय को भी महत्व दें, वरना जरूरी काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस में किसी गलती या व्यवहार के कारण वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ने की आशंका है।
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं। कमाई का अतिरिक्त मौका मिलने से पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और मनपसंद भोजन का आनंद ले सकेंगे।
रविवार को अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से रिश्तों में दूरी आ सकती है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। चोट लगने की आशंका है। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग हैं।
परिवार से जुड़ा कोई कठिन निर्णय आज आपको लेना पड़ सकता है। आपकी बात से घर के कुछ सदस्य सहमत नहीं होंगे, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है। बातचीत में संयम रखें और सोच-समझकर ही अपनी राय दें। जरूरत से ज्यादा खर्च होने के कारण बजट बिगड़ सकता है।
आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जिनमें दूसरों की सलाह काम आएगी, लेकिन फैसला अपने विवेक से ही लें। परिवार में किसी व्यक्ति की बात आपको दुखी कर सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए काम से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।
आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखना आपके लिए जरूरी है। किसी परिचित पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। पुराने विरोधियों की वजह से परेशानी हो सकती है और मन में बेचैनी बनी रह सकती है। युवाओं को नौकरी या करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
किसी कानूनी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में भी राहत मिलेगी। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। निजी रिश्तों में बदलाव देखने को मिलेंगे।
आज विद्यार्थियों के लिए दिन खास रह सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा और मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को पसंदीदा जगह पर जाने का अवसर मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की सहायता करके आपको संतुष्टि मिलेगी। खानपान में लापरवाही न करें।
आज परिवार से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे। वर्क प्लेस पर कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर दूसरे लोगों से कहासुनी होने की आशंका है।
आज पैसों से जुड़े फैसले लेते समय विशेष सावधानी रखें। किसी गलत निर्णय के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री या उससे जुड़े दूसरे काम फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।