Kal Ka Panchang 17 November 2026: गोपाष्टमी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, मत्यु-उत्पात योग में बीतेगा दिन

Published : Nov 16, 2026, 02:47 PM IST
Kal Ka Panchang 17 November 2026

सार

17 November 2026 Ka Panchang: 17 नवंबर, मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, वहीं चंद्रमा राशि बदलेगा। जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

Kal Ke Shubh Muhurat: 17 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोपाष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव में गायों की पूजा की जाती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन उत्पात, मृत्यु, वृद्धि और ध्रुव नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की डिटेल…

17 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशिमें प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 17 November 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों पर खतरा, रिस्की काम न करें-इन्वेस्टमेंट से बचें

17 नवंबर 2026 को किस दिशा में रहेगा दिशाशूल?

मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए और यदि यात्रा पर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इससे आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: सूर्य बदलेगा राशि, सिंह में अंगारक योग, जानें 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?

17 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

मंगलवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से शाम 04 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए। नहीं तो इसका पूरा फल नहीं मिल पाता।

17 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- विष्टि और वब
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 17 12:47 PM
चन्द्रास्त - Nov 18 12:22 AM

17 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

यम गण्ड - 9:28 AM – 10:50 AM
कुलिक - 12:11 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:56 AM – 09:39 AM और 10:53 PM – 11:45 PM
वर्ज्यम् - 06:39 AM – 08:24 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 17 November 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों पर खतरा, रिस्की काम न करें-इन्वेस्टमेंट से बचें
Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: सूर्य के राशि बदलने से 3 राशियों का होगा भाग्योदय, धन लाभ-प्रमोशन के बनेंगे योग