
17 November 2026 Horoscope: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 17 नवंबर, मंगलवार को पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ग्रहों की चाल के कारण वृद्धि, ध्रुव, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 योग बनेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि को छोड़कर कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में पहले से राहु मौजूद है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग बनेगा। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 17 November 2026: गोपाष्टमी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, मत्यु-उत्पात योग में बीतेगा दिन
आज आपको अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। कोई मुश्किल काम सामने आए तो घबराने के बजाय उसे पूरा करने में जुट जाएं। घर के अनुभवी लोगों की ओर से आपको कोई जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी या मकान से जुड़े कामों में आगे बढ़ने के योग हैं।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
आज घर में खुशियों का माहौल रह सकता है। किसी पारिवारिक या सामाजिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। आपके मिलनसार स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। परिवार के लोग दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Angarak Yog 2026: 5 राशियों पर भारी अंगारक योग, हो सकता है एक्सीडेंट या सर्जरी, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान
आज भविष्य और नौकरी को लेकर मन में कई सवाल उठ सकते हैं। पेट से जुड़ी तकलीफ को नजरअंदाज न करें। घर या कार्यस्थल पर किसी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को करियर के मामले में सही दिशा चुनने में परेशानी हो सकती है।
कामकाज में राहत मिलने से मानसिक सुकून महसूस होगा। पुराने समय में सीखी गई बातें किसी परेशानी को सुलझाने में काम आएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में अपनापन बढ़ेगा। अगर आप किसी के करीब हैं और अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो दिन अच्छा है।
आज आपके सामने कुछ नए लक्ष्य आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आप योजना बनाएंगे। अस्पताल, मेडिकल या हेल्थ से जुड़े काम करने वालों को फायदा मिल सकता है। रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। जरूरी काम देर से पूरे होंगे।
कारोबार में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नई तकनीक सीखने या काम को बेहतर तरीके से करने का मौका मिल सकता है। पैसों के लेन-देन में लंबे समय से बनी परेशानी खत्म हो सकती है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए भी दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
आज अपने वादों को लेकर सावधान रहें। किसी को दिया भरोसा पूरा नहीं कर पाए तो असहज स्थिति बन सकती है। परिवार के कुछ सदस्यों की बातें आपको दुखी कर सकती हैं। पुश्तैनी बिजनेस में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें।
पहले किए गए निवेश से संतान के भविष्य के लिए अच्छा लाभ मिल सकता है। कमाई बढ़ाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बैठकर जरूरी बातें साझा करेंगे और मन का बोझ हल्का होगा। साहित्य या रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को कोई खास पहचान मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या सफलता मिल सकती है। लोग आपके व्यवहार को सराहेंगे। पसंद का भोजन करने का मौका मिलेगा। साथ ही, आप अपनी आमदनी और खर्च के बीच अच्छा संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।
आज बिजनेस में नए ग्राहकों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले युवाओं को मनचाही खबर मिल सकती है। कामकाज की व्यस्तता कम होने से परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर से जुड़े किसी अहम विषय पर फैसला ले सकते हैं।
आज दूसरों की बातों से अपना आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। अपनी मेहनत और हुनर पर भरोसा रखें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सोच-विचारकर कदम उठाएं।
आज पढ़ाई करने वालों को अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। सुबह कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। कामकाज में आपकी सूझबूझ और दूसरों को साथ लेकर चलने की कला की तारीफ होगी। बेवजह तनाव लेने से बचें और संतान पर नजर रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।