
Kal Ke Shubh Muhurat: 16 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये छठ उत्सव का अंतिम दिन है। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन सिद्धि, शुभ, गण्ड और वृ्द्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। सूर्य भी राशि चक्र की अगली राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal: मेष से मीन तक, किस राशि पर क्या असर डालेगा सूर्य का राशि परिवर्तन? पढ़ें 16 नवंबर 2026 का राशिफल
1. पटना: सुबह 6:07 बजे
2. रांची: सुबह 6:03 बजे
3. वाराणसी: सुबह 6:15 बजे
4. लखनऊ: सुबह 6:26 बजे
5. दिल्ली: सुबह 6:44 बजे
6. कोलकाता: सुबह 5:49 बजे
7. मुंबई: सुबह 6:46 बजे
8. जयपुर: सुबह 6:47 बजे
9. भोपाल: सुबह 6:34 बजे
10. जबलपुर: सुबह 6:24 बजे
ये भी पढ़ें-
Angarak Yog 2026: 5 राशियों पर भारी अंगारक योग, हो सकता है एक्सीडेंट या सर्जरी, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान
सोमवार को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस उपाय से आप परेशानियों से बच सकते हैं।
सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 06 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 16 12:12 PM
चन्द्रास्त - Nov 16 11:29 PM
यम गण्ड - 10:49 AM – 12:11 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त - 12:33 PM – 01:16 PM और 02:43 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 06:39 AM – 08:24 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।