
16 November 2026 Horoscope: सोमवार, 16 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। छठ महापर्व का समापन भी इसी दिन होगा। व्रती सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन गण्ड, वृद्धि, सिद्धि और शुभ नाम के 4 योग बन रहे हैं। वहीं सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक, कैसा बीतेगा आपका दिन...
मेष राशि वालों को आज पैसों के मामले में सावधानी रखनी होगी। कमाई का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। वर्क प्लेस पर किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ मतभेद होने की आशंका है। अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें हर किसी को बताने से बचें। आज सोच-समझकर बोलना आपके लिए जरूरी रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत करने से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। लंबे समय से अधूरी पड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के नए रास्ते मिलेंगे। पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि वालों को आज अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। किसी की बात बुरी लगने पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। काम में देरी करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खान-पान में लापरवाही करने से पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। दूसरों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें और बेवजह की बहस से दूरी बनाएं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: सूर्य बदलेगा राशि, सिंह में अंगारक योग, जानें 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के दूसरे विकल्प भी सामने आ सकते हैं। पुराने विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी। समाज में पहचान बनेगी।
ये भी पढ़ें-
Angarak Yog 2026: 5 राशियों पर भारी अंगारक योग, हो सकता है एक्सीडेंट या सर्जरी, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान
सिंह राशि वालों को आज किसी करीबी से सावधान रहने की जरूरत है। भरोसेमंद व्यक्ति की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ने के साथ अधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर मन में कई तरह के सवाल रहेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए दिन राहत और नई उम्मीद लेकर आएगा। पुराने रिश्तों में आई दूरियां कम होंगी। कारोबार में कुछ नया करने का विचार बनेगा। नौकरी करने वालों को फिलहाल सामान्य नतीजे मिलेंगे। अपने काम पर ध्यान बनाए रखें। लंबे समय से परेशान कर रही समस्याओं का समाधान मिलने से मानसिक सुकून महसूस होगा।
तुला राशि वालों के लिए आज समझदारी से फैसले लेना बहुत जरूरी है। किसी करीबी की कोई बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है। गुस्से में आकर किसी से उलझना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जमीन-जायदाद या दूसरे जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांचने के बाद ही कोई कदम उठाएं।
वृश्चिक राशि वालों को आज काम और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है। ऑफिस की जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक थकान महसूस होगी। अपनी बात मनवाने की जिद छोड़ना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपके समय का इंतजार करेंगे।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रह सकता है। कारोबार में किसी के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आगे चलकर अच्छा फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। नौकरी में सीनियर की सलाह आपके काफी काम आएगी। घर-परिवार में सहयोग और तालमेल बना रहेगा।
मकर राशि वालों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान समझ लेने चाहिए। निवेश के मामले में अनुभवी लोगों की राय लेना बेहतर होगा। यात्रा से जुड़ी योजनाओं को फिलहाल टालना आपके लिए ठीक रहेगा। संतान से संबंधित किसी मामले में कानूनी उलझन सामने आ सकती है।
कुंभ राशि वालों के लिए आज तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पहले से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम हो सकती हैं।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में राहत देने वाला रहेगा। पुरानी परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होने के योग हैं। किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।