
30 November 2026 Ke Shubh Muhurat: 30 नवंबर 2026, सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सप्तमी तिथि के देवता भगवान सूर्यदेव हैं, इस दिन इनकी पूजा करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन इंद्र, वैधृति, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल आदि की डिटेल…
सोमवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से केतु, मंगल और गुरु स्थित है। सिंह राशि में चंद्रमा के साथ केतु होने से ग्रहण योग, मंगल होने से महालक्ष्मी योग और गुरु होने से गजकेसरी योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, बुध तुला राशि में तथा शुक्र तुला राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2026: राहु-केतु के राशि बदलने से होगी उथल-पुथल, 2 राशियों पर बड़ा संकट-दुर्घटना के योग
विद्वानों के अनुसार सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए, इससे आपकी परेशानियों कम हो सकती हैं।
ये भी पढें-
Kal Ka Rashifal 30 November 2026: सिंह राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, 2 राशियों पर खतरे का संकेत-4 को मिलेगी गुड न्यूज
सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय शुभ कामों के लिए ठीक नहीं माना गया है इसलिए इस दौरान नया काम शुरू न करें और न ही यात्रा पर जाएं।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 30 11:47 PM
चन्द्रास्त - Nov 30 12:03 PM
सुबह 06:54 से 08:14 तक
सुबह 09:35 से 10:55 तक
दोपहर 11:54 AM – 12:36 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:35 से 02:55 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक
यम गण्ड - 10:55 AM – 12:15 PM
कुलिक - 1:35 PM – 2:55 PM
दुर्मुहूर्त - 12:36 PM – 01:19 PM और 02:45 PM - 03:27 PM
वर्ज्यम् - 09:21 PM – 10:54 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।