
30 नवंबर 2026 का राशिफल: अगहन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार को पूरे दिन रहेगी। इस दिन ग्रहों की चाल से इंद्र, वैधृति, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के चार योग बनेंगे। चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में पहले से गुरु, केतु और मंगल मौजूद रहेंगे। इस तरह यहां चार ग्रहों की मौजूदगी से चतुर्ग्रही योग बनेगा। इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, सोमवार का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 30 November 2026: किस दिशा में न करें यात्रा? जानें राहुकाल, यम गण्ड और दुर्मुहूर्त का समय
इस राशि के लोगों को कारोबार में अहम फैसला लेना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपना निर्णय न बदलें। संतान की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2026: राहु-केतु के राशि बदलने से होगी उथल-पुथल, 2 राशियों पर बड़ा संकट-दुर्घटना के योग
इस राशि वालों के लिए आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अच्छा मौका सामने आ सकता है। मकान, जमीन या प्लॉट खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। नए लोगों से जान-पहचान भविष्य में काम आएगी। युवाओं को करियर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2026: राहु के राशि बदलते ही 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-बिजनेस में लाभ-हेल्थ में भी सुधार!
इस राशि के लोगों को आज कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं। काम का दबाव बढ़ने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। ऐसे में गुस्से में कोई बात कहने से बचें। नौकरी और कारोबार में मनमुताबिक नतीजे मिलने में परेशानी हो सकती है।
इस राशि के लोगों की निजी जिंदगी में आज कोई नई बात सामने आ सकती है। पार्टनर का कोई छिपा हुआ राज पता चलने से रिश्ते में हलचल मच सकती है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
इस राशि वालों की सेहत आज बिगड़ सकती है। पुरानी बीमारी परेशान करेगी। दूसरी ओर, विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और मेहनत का फल मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में भी स्थितियां सुधर सकती हैं। घर पर मेहमान के पहुंचने से आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।
आज कमाई का कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी भी संभव है। इससे बजट संभालना मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा अटक सकता है। परिवार में भी किसी मुद्दे पर कहासुनी हो सकती है।
इस राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा और धन से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है। भाई-बहनों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। नौकरी करने वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
इस राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को पैसा देने या लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। शेयर बाजार में जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य नहीं रहेगा और मानसिक बेचैनी भी महसूस हो सकती है।
इस राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार था, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन या यात्रा की योजना बन सकती है। किसी को पहले उधार दी गई रकम वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी।
इस राशि के विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में खून से संबंधित समस्याओं को लेकर सावधान रहें। परिवार या रिश्तेदारी में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। खर्चों का बोझ बढ़ने से आर्थिक परेशानी महसूस होगी। किसी से उधार मांगना पड़ सकता है।
इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों को किसी बड़े सौदे में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वालों के प्रमोशन की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसान होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है।
ये लोग आज अपनी सेहत और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। बाहर का या अनियमित भोजन पेट की परेशानी बढ़ा सकता है। कानूनी मामलों में उलझने की आशंका है, वहीं विरोधी भी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। किसी दस्तावेज को बिना पढ़े साइन न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।